Entertainment News: तुनिशा की मां का खुलासा, कहा- शीजान खान कई लड़कियों से करता था बात

Entertainment News Live: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सकते में है. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने मौत को गले लगा लिया. अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को तुनिषा शर्मा सेट पर वॉशरूम गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं. दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर लटकी मिली. तुनिषा की को-स्टार शीनाज खान से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की और उसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एक्ट्रेस की मां ने एक औपचारिक शिकायत की और तुनिशा के मानसिक तनाव के लिए शीनाज को दोषी ठहराया.

11:44 PM. 26 Dec 22 11:44 PM. 26 Dec

अनुष्का शर्मा ने खत्म की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग

अनुष्का शर्मा ने अपनी आनेवाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म कर ली है. उन्होंने सेट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो केक काटती नजर आ रही हैं. उनके साथ झूलन गोस्वामी भी दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Cmnx06YJm2a/

11:44 PM. 26 Dec 22 11:44 PM. 26 Dec

रणबीर आलिया का नया आशियाना

विरल भयानी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने सपनों के घर यानी नये घर में कंस्ट्रक्शन का काम देखने पहुंचे हैं.

https://www.instagram.com/p/CmoB8luDUiN/

11:44 PM. 26 Dec 22 11:44 PM. 26 Dec

इस वजह से हुआ तनिशा और शीजान का ब्रेकअप 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, शीजान खान ने अपने प्रारंभिक बयान में खुलासा किया कि वह तुनिशा के साथ रिश्ते में थे, लेकिन वे अलग हो गए क्योंकि वे दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे और यहां तक कि उनकी उम्र में भी भारी अंतर था. हालांकि पुलिस उसके बयान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. पुलिस ने यह भी कहा कि शीजान खान के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया जा रहा है और अभिनेता पर कई लड़कियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया जा रहा है.

11:44 PM. 26 Dec 22 11:44 PM. 26 Dec

तुनिशा शर्मा की मां ने कही ये बात

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार (23 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली. उनके निधन से हर कोई सदमे में है. पुलिस ने मामले में तुनिशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. अभिनेत्री की मां लगातार शीजान पर कई गंभीर आरोप लगा रही है. अब उन्होंने कहा कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, वह मेरी बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी कई और लड़की के साथ बात किया करता था. शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए.

8:21 PM. 26 Dec 22 8:21 PM. 26 Dec

न्यासा देवगन ने की पार्टी

https://www.instagram.com/p/CmmfRXCjeCI/ https://www.instagram.com/p/CmmZMXejGZ-/

8:21 PM. 26 Dec 22 8:21 PM. 26 Dec

कैटरीना कैफ को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका

कटरीना कैफ और विक्की कौशल न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए सीक्रेट डेस्टिनेशन पर निकल गए. कपल को एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में देखा गया. हालांकि कैटरीना को चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ अधिकारी ने रोक दिया. वीडियो में, हम कैटरीना कैफ को साटन फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में देख सकते हैं. एक्ट्रेस ने सनग्लासेस, व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और सिंगल पोनीटेल के साथ अपने लुक को पूरा किया. वहीं विक्की कौशल ने व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम, कैप और सनग्लासेस में सिंपल लुक रखा. देखा गया कि कैटरीना सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गई, वो सेक्योरिटी के लिए नहीं रुकी. बाद में CISF अधिकारी ने उन्हें बुलाया और कहा, “मैडम चेकिंग के लिए रुकिए”.

https://www.instagram.com/p/CmnckpIjPXf/

8:21 PM. 26 Dec 22 8:21 PM. 26 Dec

शीजान की मां का बयान

शीजान खान की मां को आज वसई पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया. जहां उन्होंने मीडिया से विनती की है कि पुलिस को अपनी जांच करने दें. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत होगी. शीजान की मां ने कहा कि वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. मीडिया के और भी सवाल थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा मानसिक उथल-पुथल में थी. उन्होंने कहा कि तुनिषा शर्मा बहुत प्यारी लड़की थी. वह इन-दिनों डिप्रेशन में चली गई थी, मेरा बेटा उसको अपने बच्चे की तरह प्यार करता था.

8:21 PM. 26 Dec 22 8:21 PM. 26 Dec

तुनिशा ने करवाया था टैटू

https://www.instagram.com/p/CjIVKNADH_Z/

8:21 PM. 26 Dec 22 8:21 PM. 26 Dec

तुनिशा का अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार तुनिशा का अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 दिसंबर को होगा. एक्ट्रेस के परिवार वाले क्रिसमस की भीड़ की वजह से विदेश से आ नहीं पा रहे हैं. जिस वजह से अंतिम संस्कार में देरी हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CjIaHZBKkmx/

3:52 PM. 26 Dec 22 3:52 PM. 26 Dec

रीम शेख ने तुनिशा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

तुनिशा शर्मा की सुसाइड ने सभी को तोड़ दिया है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि तुनिशा इतनी छोटी सी उम्र में चली जाएंगाी. रीम शेख ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने तुनिशा से साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते देखे जा सकते हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुझे पता है कि दुनिया ने आपके साथ सही नहीं किया… मुझे माफ करें…मुझे उम्मीद है कि अब आपकी आत्मा को शांति मिलेगी.”#bffsatfirstsight #loversatfirstsight की तरह”=

https://www.instagram.com/p/CmlwWNID2l0/

3:52 PM. 26 Dec 22 3:52 PM. 26 Dec

शीनाज ने मानसिक तौर पर तुनिषा को किया परेशान

तुनिषा शर्मा की मौत ने कई तरह की शंकाएं पैदा की हैं. टीवी एक्ट्रेस की शनिवार को वसई में एक सीरियल के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या करने से मौत हो गई. कयास लगाए जा रहे थे कि तुनिषा प्रेग्नेंट हैं. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स से साफ हो गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. उनकी मौत फांसी के बाद दम घुटने से हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को तुनिषा शर्मा सेट पर वॉशरूम गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं. दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर लटकी मिली. तुनिषा की को-स्टार शीनाज खान से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की और उसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वह चार दिन की पुलिस हिरासत में है. तुनिशा की मां ने एक औपचारिक शिकायत की और तुनिशा के मानसिक तनाव के लिए शीनाज को दोषी ठहराया. तुनिशा और शीजान शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में नजर आए थे.

https://www.instagram.com/p/CggbQZdvMpd/

3:52 PM. 26 Dec 22 3:52 PM. 26 Dec

बिग बॉस अपकमिंग ट्विस्ट

अंकित गुप्ता बीते दिनों बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं. उन्हें घरवालों ने सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताते हुए नॉमिनेट किया. हालांकि अब खबर है कि अंकित घर में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं. उन्हें शो में गेम चेंजर बनने के लिए कुछ सुपरपावर दी जा सकती हैं. बिग बॉस 16 में अंकित के जाने से जहां सभी घरवालों को लग रहा था प्रियंका कमजोर पड़ जाएंगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. एक्ट्रेस और भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगी. वहीं अपकमिंग एपिसोड में हमे अब्दु और प्रियंका के बीच दोस्ती देखने को मिलेगी. बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे. जहां घर में दोबारा एंट्री करने के बाद अब्दु साजिद खान संग दूरी बनाए रखेंगे और वह शो में गेम चेंजर बन जाएंगे. अब्दु रोजिक द्वारा फिल्म निर्माता का असली चेहरा दिखाने के बाद शिव ठाकरे साजिद खान से लड़ते हैं और उन्हें बताते हैं कि वह उन्हें कितना ज्यादा नेगेटिव दिखा रहे हैं.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सकते में है. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने मौत को गले लगा लिया. अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को तुनिषा शर्मा सेट पर वॉशरूम गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं. दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर लटकी मिली. तुनिषा की को-स्टार शीनाज खान से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की और उसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एक्ट्रेस की मां ने एक औपचारिक शिकायत की और तुनिशा के मानसिक तनाव के लिए शीनाज को दोषी ठहराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >