Entertainment News: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, सलमान संग बिग बॉस होस्ट करेंगे ये एक्टर

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. कहीं कोई स्टार अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, तो कोई अपने बयान को लेकर. जहां बिग बॉस 16 में नया ट्विस्ट देखने को मिला. नॉमिनेशन टास्क में अंकित को घरवालों ने नॉमिनेट किया. जिसके बाद प्रियंका ने प्राइज मनी के 25 लाख देकर अंकित को सेव कर लिया. इधर गौहर खान और जैद दरबार माता-पिता बनने वाले हैं. रोहित शेट्टी ने सर्कस और बॉलीवुड में फिल्मों के नहीं चलने पर कुछ खास बात की है.

Live Updates
11:34 PM. 21 Dec 22 6:04 PM. 21 Dec

क्या घर में आये मेहमानों को इग्नोर कर पायेंगे घरवाले

https://www.instagram.com/p/CmbPJ-6MO1t/?hl=en

11:34 PM. 21 Dec 22 6:04 PM. 21 Dec

वेलकम के 15 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्ट

11:34 PM. 21 Dec 22 6:04 PM. 21 Dec

बिग बॉस 16 में सलमान खान को ज्वॉइन करेंगे मनीष पॉल

बिग बॉस 16 के एक विशेष एपिसोड में, मनीष पॉल सुपरस्टार सलमान खान के साथ लोकप्रिय टीवी शो को को-होस्ट करेंगे. एक सूत्र ने पिंकविला से खुलासा किया, “मनीष पॉल सलमान खान के साथ बहुप्रतीक्षित वीकेंड एपिसोड की सह-मेजबानी करेंगे. शूटिंग कल (गुरुवार) होगी और आने वाले सप्ताह में प्रसारित होगी. सलमान खान और मनीष पॉल ने कई मौकों पर मंच साझा किया है जिसमें दबंग टूर और पुरस्कार समारोह शामिल हैं. स्क्रीन पर दोनों को एक साथ वाकई मजेदार होगा.

11:34 PM. 21 Dec 22 6:04 PM. 21 Dec

बिग बॉस के घर में असमंजस में प्रियंका 

https://www.instagram.com/p/CmbCx–sVKO/?hl=en

11:34 PM. 21 Dec 22 6:04 PM. 21 Dec

सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट फाइनल

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी ने बताया कि सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी बन गई है. उन्होंने कहा ,’हम सिंघम अगेन के लिए उत्साहित हैं. हम इसे सूर्यवंशी से ऊपर और एक अलग लेवल पर ले जायेंगे. यह सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ा है. जिस तरह की स्क्रिप्टिंग हुई है और जिस तरह की कहानी है …यह बहुत खास है. जब मैंने इसे रणवीर को सुनाया तो उसके रोंगटे खड़े हो गए. मैं बहुत कम ही किसी फिल्म को लेकर उत्साहित होता हूं और सिंघम अगेन इतने सालों के बाद एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिससे मैं फिल्म शुरू करने के लिए उत्साहित हूं.” बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं.

11:34 PM. 21 Dec 22 6:04 PM. 21 Dec

गुरुवार को जारी होगा पठान का दूसरा गाना

https://www.instagram.com/p/Cma_HodoFzx/?hl=en

मुख्य बातें

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. कहीं कोई स्टार अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, तो कोई अपने बयान को लेकर. जहां बिग बॉस 16 में नया ट्विस्ट देखने को मिला. नॉमिनेशन टास्क में अंकित को घरवालों ने नॉमिनेट किया. जिसके बाद प्रियंका ने प्राइज मनी के 25 लाख देकर अंकित को सेव कर लिया. इधर गौहर खान और जैद दरबार माता-पिता बनने वाले हैं. रोहित शेट्टी ने सर्कस और बॉलीवुड में फिल्मों के नहीं चलने पर कुछ खास बात की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >