Entertainment News: रणवीर सिंह से नाराज हुए कपिल शर्मा, यहां पढ़ें मनोरंजन जगत में आज क्या कुछ हुआ…
Copied link
Entertainment News: विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म के प्रमोशन में कियारा औऱ विक्की लगे हुए है. इस दौरान दोनों सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए. सलमान दोनों के साथ काफी मस्ती करते दिखे. वहीं, बी-टाउन में पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में रणवीर अपनी पत्नी को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करते दिखे. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती दिख रही है.
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
दीपिका पादुकोण को लेकर कपिल शर्मा ने रणवीर से की खास रिक्वेस्ट
द कपिल शर्मा शो का आने वाला एपिसोड बेहद मनोरंजक होने वाला है. शो में इस बार रोहित शेट्टी के साथ टीम सर्कस आने वाली है. जहां कपिल शर्मा, रणवीर सिंह से गुस्सा हो जाते हैं और कहते है कि अपने मूवी में दीपिका को ले सकते हैं और यहां लाना में दिक्कत हो रही है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि, कपिल ने अपने मेहमानों का परिचय दिया और खुलासा किया कि रोहित शेट्टी की कास्ट इतनी बड़ी है कि पूरा सेट उनसे भरा हुआ है और कुछ अभी भी फिल्म सिटी में घूम रहे हैं. जब कपिल ने मजाक में कहा कि क्या रोहित ने इसके लिए बैंक लूटा तो पूजा हेगड़े ने कहा, ‘रोहित सर अपने आप में एक बैंक हैं’.
https://www.instagram.com/p/CmQhtJWMZa1/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
हंसिका मोटवानी की वेडिंग फोटोज
https://www.instagram.com/p/CmQU7g5y_Rq/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
बेशरम रंग पर बबीता जी का डांस
मुनमुन दत्ता एक ऐसा नाम है, जिसे मनोरंजन इंडस्ट्री में किसी परिचय की जरूरत नहीं है. अभिनेत्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल मिभाती है. एक्ट्रेस पिछले 14 सालों से शो का हिस्सा हैं और उनकी एक्टिंग को उनके फैंस काफी सराहते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह एक फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं. मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें पठान फिल्म के बेशरम गाना पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है. उनकी अदाएं काफी कातिलाना लग रही है.
https://www.instagram.com/p/CmO2DilhFze/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
वेद का टीजर
रितेश देशमुख के जन्मदिन पर, अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वेद फिल्म का टीजर रिलीज किया. टीजर में दोनों एक्टर को एक दूसरे संग डांस करते देखा गया. यह फिल्म रितेश देशमुख के निर्देशन में मराठी फिल्मों में पहली फिल्म है और इसमें जेनेलिया डिसूजा भी हैं.
https://www.instagram.com/p/CmQpEmto3DG/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
पूजा हेगड़े- जैकलीन के साथ घरवालों ने किया डांस
https://www.instagram.com/p/CmQy33sKS-y/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
सर्कस की टीम ने बिग बॉस में जमकर की मस्ती
https://www.instagram.com/p/CmQ3XAMIlmT/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
अपनी क्यूट सी फैन से मिली ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपनी क्यूट सी फैन को प्यार करते देखी जा सकती है. ऐश्वर्या बेबी के नाक को टच कर उसे प्यार करती है. बाद में आशीर्वाद देकर वहां से चली जाती है. बता दें कि ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के साथ प्रो कबड्डी सेमीफाइनल मैच में पहुंची थी. यहां मां-बेटी मैचिंग करती देखी गई.
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
हरभजन सिंह वाइफ के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
https://www.instagram.com/p/CmQrNWbD9w7/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कटरीना कैफ-विक्की कौशल
कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी. अब एक बार फिर कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये न्यू ईयर मनाने कही जा रहे है. लवबर्ड्स को आरामदायक ट्रैक सूट में देखा गया. कटरीना ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने एक ब्लैक कलर की जिपर हुडी और मैचिंग ट्रैक पैंट पहन रखी थी, वहीं टोपी और धूप के चश्मे के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया. इस दौरान विक्की ने नेवी ब्लू टी, ग्रे जिपर और मैरून ट्रैक पैंट पहनी थी. कैटरीना पपराजी के लिए मुस्कुरा रही थीं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CmQlCGeDhI9/
10:29 PM. 17 Dec 2210:29 PM. 17 Dec
अक्षय कुमार हुए इमोशनल
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया. इस क्लिप में दिखाया गया है कि अक्षय की बहन अलका का वॉइस मैसेज बज रहा है. इसे सुनकर अक्की खुद को रोक नहीं पाये और बच्चे की तरह रोने लगे. OMG 2 अभिनेता की बहन ने परिवार के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम होने और अपने पिता के निधन के बाद सभी की देखभाल करने के लिए उनका धन्यवाद किया और खूब तारीफ की. अक्षय के ये क्लिप काफी पुराना है. इस मैसेज को वायरल होता देख सलमान खान खुद को रोक नहीं पाये और उन्होंने एक्टर का वीडियो शेयर किया. इसके साथ कैप्शन में लिखा, ”भगवान आपको आशीर्वाद दें अक्की, वास्तव में यह देखकर बहुत अच्छा लगा…अद्भुत, फिट रहें, काम करते रहें और भगवान सब देख रहे हैं और हमेशा आपके साथ रहें.” भाई. @अक्षय कुमार.”
https://www.instagram.com/p/Cj00gYZo73G/
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
अब्दु रोजिक हुए घर से बाहर?
बिग बॉस के मेकर्स की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि बिग बॉस अब्दु रोजिक को घर से बाहर आने के लिए कह रहे हैं. बिग बॉस का आदेश सुनकर सभी घरवाले भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं. अब्दु भी घर से निकलने से पहले रोता है. सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं.
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
निक्की तम्बोली और तेजस्वी प्रकाश का ग्लैमरस अंदाज
निक्की तम्बोली और तेजस्वी प्रकाश अपने फैशनेबल लुक से फैंस को इम्प्रेस करती रहती है. एक इवेंट में दोनों एक्ट्रेसेस काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई. निक्की सिल्वर डीप नेक में नजर आई और इसमें वो काफी खूबसूरत लगी. वहीं, तेजस्वी प्रकाश शिमरी ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में स्टनिंग लगी.
https://www.instagram.com/p/CmPH-N8DvYn/?hl=en
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
मोमोज खाते दिखे अर्जुन बिजलानी
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो मोमोज खाते दिखे. उन्होंने लिखा, ‘Momosssss!!! इसे खाना बहुत पसंद है और सबको जलाने के लिए रीलिंग.’
https://www.instagram.com/reel/CmOqLQijVLd/
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
शिल्पा शेट्टी ने शेयर की तसवीर
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वेन रूनी के साथ एक तसवीर पोस्ट की है. तसवीर पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CmPY8qESYUT/
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
RGV ने अवतार 2 की प्रशंसा की
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
धनुष ने ‘अवतार’ को लेकर किया ये ट्वीट
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
प्रकाश राज ने बेटे के साथ देखी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’
5:07 PM. 17 Dec 225:07 PM. 17 Dec
फिल्म ‘मिशन मजनू’ पर कियारा ने लुटाया प्यार
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म मिशन मजनू का टीजर शुक्रवार को रिलीज हुआ. टीजर को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला. सिद्धार्थ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी ने भी टीजर पर प्यार बरसाया. कियारा ने टीजर अपने इंस्टा पर शेयर कर लिखा, बहुत खूब. लुकिंग फॉरवर्ड. जिसके बाद एक्टर ने कियारा को शुक्रिया कहा और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी बनाया. बता दें कि मिशन मजनू शांतनु बागची द्वारा निर्देशित है और ये नेटफ्लिक्स अगले साल 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है.
https://www.instagram.com/reel/CmO1KEjAGEO/
12:40 PM. 17 Dec 2212:40 PM. 17 Dec
सलमान खान ने विक्की कौशल को चिढ़ाया
फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी आए. इस दौरान सलमान खान ने उन्हें एक सिचुएशन दिया, जिसमें उन्हें एक्ट करना था. सलमान ने विक्की से पूछा कि अगर वह कियारा के साथ छत पर होते और उनकी पत्नी आ जाती तो वह क्या करते. दोनों को अपनी प्रतिक्रिया दिखाने के लिए डांस करना था. इस बीच सलमान ने कैटरीना के साथ डांस करने का नाटक किया और विक्की खूब हंसने लगे.
12:40 PM. 17 Dec 2212:40 PM. 17 Dec
एयरपोर्ट पर दिखी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली वैश्विक स्टार होंगी. इसके लिए उन्हें कतर जाना होगा, जहां फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होने वाला है. इस बीच रणवीर सिंह उन्हें एयरपोर्ट पर ड्राप करते दिखे. बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान को लेकर चर्चा में है.
https://www.instagram.com/p/CmPqMPLKNjl/?hl=en
मुख्य बातें
Entertainment News: विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म के प्रमोशन में कियारा औऱ विक्की लगे हुए है. इस दौरान दोनों सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए. सलमान दोनों के साथ काफी मस्ती करते दिखे. वहीं, बी-टाउन में पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में रणवीर अपनी पत्नी को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करते दिखे. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती दिख रही है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.