अरुणाभ कुमार से अवॉर्ड पाकर भावुक हुए अभिषेक बनर्जी, याद किया पहला ब्रेक

Entertainment News: अभिषेक बनर्जी को फिल्म ‘Stolen’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है. इस मौके पर उन्होंने टीवीएफ पीचर्स से अपने सफर को याद करते हुए अरुणाभ कुमार का शुक्रिया अदा किया. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Entertainment News: बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिषेक बनर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें फिल्म स्टोलेन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, और इस मौके पर उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बातें शेयर कीं. अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अरुणाभ कुमार उन्हें अवॉर्ड देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कैसे उनके करियर की शुरुआत TVF पीचर्स से हुई थी, जहां उन्हें पहली बार एक्टिंग का मौका मिला था.

अरुणाभ के हाथों अवॉर्ड लेकर खुश हुए अभिषेक

अभिषेक ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘तू बीर है’ जैसे आइकॉनिक डायलॉग से शुरू हुआ सफर आज यहां तक पहुंचा है, जहां वे उसी शख्स के हाथों अवॉर्ड ले रहे हैं, जिसने उन्हें पहला मौका दिया था. उन्होंने इस पल को ‘जादू’ जैसा बताया और अपनी मेहनत, सब्र और सफर को याद किया.

एक्ट्रेस रसिका दुग्गल के बारे में ये कहा

उन्होंने अपनी को-एक्टरट्रेस रसिका दुग्गल का भी जिक्र किया और कहा कि भले ही उन्होंने साथ में कई प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन अभी तक स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला. साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया जो कहते हैं कि बिना सोर्स के इंडस्ट्री में कुछ नहीं हो सकता. बता दें, अभिषेक बनर्जी ने पाताल लोक में ‘हथौड़ा त्यागी’ और स्त्री जैसी फिल्मों में ‘जना’ के किरदार से जबरदस्त पहचान बनाई है. इसके अलावा वे भेड़िया, ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. 

यह भी पढे़ं: क्या जेल जाने वाला है मोनालिसा का पति? डायरेक्टर के पोस्ट ने मचाया हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >