Entertainment News, 9 Nov: आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘एक्शन हीरो’ की घोषणा, पोस्टर रिलीज

Entertainment News, 9 Nov Live Updates: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. आज अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 रिलीज हो गई. इस सीरीज में जहां अभिषेक की एक्ंटिग की तारीफ हो रही है, वहीं कहानी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई है. वहीं स्त्री 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. एक्टर राजकुमार राव ने बड़ा अपडेट दिया है. श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए है. जिसके बाद एक्ट्रेस की खुसी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

शहनाज गिल का नया लुक आया सामने

विरल भयानी ने शहनाज गिल का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनका नया अवतार देखने को मिल रहा है.

https://www.instagram.com/p/CkvS7VXDGxq/

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

फिल्म ‘सीतारामम’ का हिंदी वर्जन 18 नवंबर से डिज़्नी हॉटस्टार पर होगी उपलब्ध

तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सीतारामम’ का हिंदी संस्करण 18 नवंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा. इस ओटीटी मंच ने बुधवार को यह जानकारी दी. अभिनेता दुलकर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर अभिनीत ‘सीतारामम’ पांच अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तथा सितंबर में मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी. सलमान ने कहा कि वह ‘सीतारामम’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फिल्म देखने में शानदार है, यही वजह है कि इसने दर्शकों के दिल में जगह बनायी है. मुझे यकीन है कि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में होने के कारण इसे अधिक लोग देख सकेंगे.” ‘सीतारामम’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह ऑवर दि टॉप (ओटीटी) मंच पर दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए रोमांचित हैं. मृणाल ने कहा, ‘‘मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को हिंदी में देखेंगे तथा सीता और राम की कहानी में रूचि लेंगे.” ‘सीतारामम’ राजकुमारी नूरजहां उर्फ सीता महालक्ष्मी (मृणाल ठाकुर) और लेफ्टिनेंट राम (दुलकर सलमान) के बीच पत्रों के माध्यम से एक प्रेम कहानी बयां करती है. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत फिल्म का स्वप्ना सिनेमाज़ और वैजंती मूवीज़ ने निर्माण किया है.

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

माधुरी दीक्षित ने साझा किया लेटेस्ट फोटोशूट 

https://www.instagram.com/p/CkvEYCisSxl/

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

एकता कपूर की फिल्म से बाहर हुईं दिशा पटानी

2019 में एकता कपूर ने आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म केटीना के निर्माण की अनाउंसमेंट की थी. शुरुआत में दिशा पटानी को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था. लेकिन यह प्रोजेक्ट कथित तौर पर लॉकडाउन के दौरान रडार से हट कई थी. अब बॉलीवुड हंगामा में एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दिशा पटानी को उनके “अनप्रोफेशनलिज्म” के कारण प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है.

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

आयुष्मान खुराना की फिल्म की घोषणा

आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो की घोषणा कर दी गई है. पोस्टर से साफ है कि एक्टर एक्शन फिल्म से फैंस को चौंकानेवाले हैं.

https://www.instagram.com/p/Cku5u1rotuf/

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

सलमान खान ने बॉक्सर निकहत जरीन संग किया डांस

https://www.instagram.com/reel/Cks2LnTDy2p/

11:00 PM. 9 Nov 22 11:00 PM. 9 Nov

दृश्यम 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज

6:08 PM. 9 Nov 22 6:08 PM. 9 Nov

एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की तस्वीर

कर्नाटक में छह नवंबर को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2022) के एक अभ्यर्थी के हॉल टिकट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्वीर छपी हुई थी. एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. यह गड़बड़ रुद्रप्पा कॉलेज में तब सामने आयी, जब एक अभ्यर्थी ने अभिनेत्री की तस्वीर वाला अपना हॉल टिकट दिखाया, जिसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन भरते समय तस्वीर अपलोड होने के वक्त यह गड़बड़ी हुई होगी.

6:08 PM. 9 Nov 22 6:08 PM. 9 Nov

आलिया भट्ट की बेटी की फोटो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. नन्ही प्रिंसेस के आने से घरवाले काफी खुश है. खबरों के मुताबिक रणबीर अपनी बेटी को देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए है. अब आलिया की बेटी की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में बेबी को मॉम के साथ पोज देते देखा जा सकता है.

3:36 PM. 9 Nov 22 3:36 PM. 9 Nov

साजिद खान पर भड़के गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड

बिग बॉस के घर में इन-दिनों गोरी नगोरी और साजिद खान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिनों साजिद ने राशन चोरी करने पर उन्हें चोर कह दिया था. जिसके बाद अब गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने ईटाइम्स टीवी को एक इंटरव्यू दिया है. उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रेमिका को साजिद खान को यह कहते हुए देखना चाहते हैं कि वह उनके कपड़े धोने के लिए शो में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह भी उनकी तरह एक दावेदार हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक बार ऐसा होने पर साजिद खान को अपनी गलती का एहसास होगा. उनकी अक्कल तब ठिकाने आए…” बता दें कि बीते दिनों गोरी ने साजिद के कपड़े धोने से मना कर दिया था.

2:44 PM. 9 Nov 22 2:44 PM. 9 Nov

KBC 14 का मजेदार वीडियो

https://www.instagram.com/p/CktBBUboWo6/?hl=en

2:02 PM. 9 Nov 22 2:02 PM. 9 Nov

कैसी है अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज

निर्देशक मयंक शर्मा के पिछले सीजन से कहानी को आगे बढ़ाते हुए, अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 में अपनी दोहरी पहचान के साथ संघर्ष करना जारी रखता है. इस सीरीज में सबसे आकर्षक हिस्सा ऐजाज गुलाब द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीक्वेंस हैं. अभिषेक बच्चन एक ईमानदार रोल में दिखाई दिए है. कई-कई जगह वह ठीक लग रहे है, तो कई जगह वे और भी ज्यादा मेहनत कर सकते थे.

https://www.instagram.com/p/CktWURBLwqy/?hl=en

2:02 PM. 9 Nov 22 2:02 PM. 9 Nov

जल्द शुरू होगी स्त्री 2 की शूटिंग

हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. जल्द ही शो का सीक्वल आने वाला है. इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. अमर कौशिक ने स्ट्री 2 की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया था, और वह अगले साल की शुरुआत में स्त्री के सीक्वल के लिए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ फिर से जुड़ेंगे. पिंकविला से बात करते हुए, राजकुमार राव ने स्ट्री 2 की पुष्टि करते हुए, राजकुमार ने कहा, “उम्मीद है, स्ट्री 2 जल्द ही होगी, और हां निश्चित रूप से कॉमेडी हॉरर फिल्म ही होगी…यह रोमांचक होगा.” यह पूछे जाने पर कि क्या वह जल्द ही स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करेंगे, राजकुमार ने कहा, “उम्मीद है कि जल्द ही.”

https://www.instagram.com/p/CkQGBaLpSeX/?hl=en

2:02 PM. 9 Nov 22 2:02 PM. 9 Nov

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

इसमें तो कोई शक नहीं कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है. एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग के फैंस दीवाने है. श्रद्धा ने अपने अभिनय की शुरुआत 2010 की हीस्ट फिल्म तीन पत्ती में एक संक्षिप्त भूमिका के साथ की और इसके बाद ड्रामा फिल्म लव का द एंड (2011) में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई. उसके बाद से उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. हाल ही में उन्होंने लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को दौड़ से पीछे छोड़ते हुए 75 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पूरे किए.

https://www.instagram.com/p/CkQuyQ6o9hi/?hl=en

2:02 PM. 9 Nov 22 2:02 PM. 9 Nov

हर हर महादेव को लेकर प्रदर्शन

Har Har Mahadev Controversy: मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों महाराष्ट्र के एक सिनेमाघर में मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के प्रदर्शन को बाधित करते हुए दावा किया. उनका कहना है कि फिल्म के निर्माताओं ने “तथ्यों से छेड़छाड़” की है. शहर के एक अन्य सिनेमाघर में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (एनवाईसी) ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. स्वराज्य संगठन (एसएस) की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने की थी. संभाजी ने ‘हर हर महादेव’ और ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ (आगामी फिल्म) पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह ऐसी फिल्मों का विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए सभी प्रयास करेंगे.

मुख्य बातें

Entertainment News, 9 Nov Live Updates: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. आज अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 रिलीज हो गई. इस सीरीज में जहां अभिषेक की एक्ंटिग की तारीफ हो रही है, वहीं कहानी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई है. वहीं स्त्री 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. एक्टर राजकुमार राव ने बड़ा अपडेट दिया है. श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए है. जिसके बाद एक्ट्रेस की खुसी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >