Entertainment News: मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट पोस्ट ने मचायी सनसनी, यूजर्स दे रहे जमकर बधाई

Entertainment News, 10 Nov Live Updates: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. बीते दिनों बिग बॉस के घर में नया ड्रॉमा देखने को मिला है. जहां शिव से लड़ाई के दौरान अर्चना गौतम काफी आक्रामक हो गई और उन्होंने शिव के साथ जमकर लड़ाई की. मामला इतना बिगड़ गया कि अर्चना ने शिव के गले पर वार किया. जिसके बाद अभिनेत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इधर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की दिल्ली कोर्ट में रेग्यूलर जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. एक्ट्रेस इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगी.

Live Updates
11:33 PM. 10 Nov 22 6:03 PM. 10 Nov

प्रियंका चोपड़ा बेटी संग मस्ती करती आईं नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत दौरे के बाद अपने ‘घर’ वापस लौट गई हैं. उन्होंने अपने पति और सिंगर निक जोनास और अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एक नई तस्वीर पोस्ट करके लॉस एंजिल्स लौटने का जश्न मनाया है. इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की खुशी साफ देखने को मिल रही है. उनकी यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CkxjAY2OIQx/

10:25 PM. 10 Nov 22 4:55 PM. 10 Nov

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को नहीं कहा हां

मलाइका अरोड़ा ने अपने खुद के रियलिटी शो में अभिनय करने के लिए हां कहा है. इंस्टाग्राम पर मलाइका ने खुलासा किया कि वह मूविंग विद मलाइका में नजर आएंगी. उन्होंने यह भी बताया कि रियलिटी शो प्रशंसकों को उनके जीवन को करीब और व्यक्तिगत रूप से देखने में मदद करेगा.

https://www.instagram.com/p/Ckxn0dpqjwH/

10:25 PM. 10 Nov 22 4:55 PM. 10 Nov

मलाइका अरोड़ा ने नये पोस्ट ने मचायी सनसनी

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मैंने हां कह दी.” उन्होंने इसके साथ लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर किये हैं. हालांकि उन्होंने इसे अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन को टैग नहीं किया. फोटो में वो ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप पहने हुए और कैमरे के लिए अपनी मुस्कान बिखेरती दिखाई दे रही हैं. मलाइका के कैप्शन ने प्रशंसकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उन्होंने अर्जुन कपूर संग सगाई कर ली है या यह कोई प्रमोशन का संकेत है.

https://www.instagram.com/p/CkxHiPaq76y/

10:25 PM. 10 Nov 22 4:55 PM. 10 Nov

आर्यमन रामसे ने “ड्रीम बिग” का पोस्टर किया लॉन्च

अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज के मेकर्स एक धमाके के साथ वापस आ गए हैं!!! प्रसिद्ध खिलाड़ी श्रृंखला फिल्म निर्माता आर्यमन रामसे ने हाल ही में अपनी फिल्म “ड्रीम बिग” का पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें गुरु मान एक अंतरराष्ट्रीय फिटनेस ट्रेनर और सुपर मॉडल हैं, जिन्हें विश्व स्तर पर जाना जाता हैण् फिल्म के पोस्टर का अनावरण किसी और ने नहीं बल्कि महान भारतीय अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया थाण् आर्यमन ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ फिल्म “फैमिली-टाईज ऑफ ब्लड” के साथ एक अभिनेता के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत की और अब आर्यमैन फिल्म “ड्रीम बिग” के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो एक एक्शन फिल्म हैण् उनके पिता केशु रामसे का चलन, जिन्होंने अक्षय कुमार के करियर की पहली से ही खाखी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी सभी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया था और अक्षय कुमार के साथ बैक टू बैक 19 फिल्में बनाई थींण् फिल्म सौगंध. भव्य पोस्टर लॉन्च पर शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा हमें फिल्म के मुख्य नायक हैंडसम और डैशिंग गुरुमन, निर्देशक रमेश सिप्पी, अब्बास मस्तान, शाजान पदमसी, राकेश बेदी, ऋतुराज सिंह और कई अन्य देखने को मिलेण्

10:25 PM. 10 Nov 22 4:55 PM. 10 Nov

जैकलीन की जमानत पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली की एक अदालत ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को नियमित जमानत देने पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही अभिनेत्री की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया. उन्होंने पहले फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दी थी. अदालत आरोपों पर 24 नवंबर को दलीलें सुनेगी.

7:15 PM. 10 Nov 22 1:45 PM. 10 Nov

विवेक अग्निहोत्री ने की अगली फिल्म की घोषणा

डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अब प्रशंसकों के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म मेकर ने आखिरकार अपनी नयी फिल्म की घोषणा कर दी है. इसका टाइटल होगा ‘द वैक्सीन वॉर’. इस फिल्म की ग्लोबल रिलीज के लिए 15 अगस्त 2023 की डेट बुक की गई है. विवेक उन दर्शकों के लिए फिल्में बनाने में विश्वास करते हैं जो हमारे देश की जड़ों में हैं और हमारे देश ने वास्तव में क्या हासिल किया है. यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज होगी.

मुख्य बातें

Entertainment News, 10 Nov Live Updates: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. बीते दिनों बिग बॉस के घर में नया ड्रॉमा देखने को मिला है. जहां शिव से लड़ाई के दौरान अर्चना गौतम काफी आक्रामक हो गई और उन्होंने शिव के साथ जमकर लड़ाई की. मामला इतना बिगड़ गया कि अर्चना ने शिव के गले पर वार किया. जिसके बाद अभिनेत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इधर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की दिल्ली कोर्ट में रेग्यूलर जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. एक्ट्रेस इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >