कौन हैं Jr NTR की पत्नी लक्ष्मी? किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से नहीं कम, ऐसी है लव स्टोरी

‘आरआरआर’ फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता और इस समय हर कोई टीम को बधाई दे रहा है. फिल्म में सुपरस्टार Jr NTR है और इस समय उनके फैंस काफी खुश है. उनकी वाइफ लक्ष्मी प्रणती भी इससे काफी हैप्पी है.

‘आरआरआर’ फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता. इस जीत से हर देशवासी खुश है. फिल्म में Jr NTR है और इस समय वो चर्चा में है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. चलिए आपको बताते है उनकी पत्नी कौन है.

जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी प्रणती है और उनकी कई तसवीरें एक्टर के इंस्टाग्राम पर मौजूद है. प्रणती काफी ग्लैमरस है और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है.

लक्ष्मी प्रणती और जूनियर एनटीआर की लवस्टोरी काफी सिंपल है. दोनों ने अपने माता-पिता की रजामंदी से शादी की थी. आज कपल हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे है.

जूनियर एनटीआर ने 2011 में लक्ष्मी प्रणतीके साथ शादी के बंधन में बंधे. लक्ष्मी बिजनेसमैन नार्ने श्रीनिवास राव की बेटी हैं. उन्हें 2014 में अपने पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला था. उनके छोटे बेटे का जन्म 2018 में हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी की शादी में करीब 12 हजार फैंस शामिल हुए थे. उनकी पत्नी राम चरण की पत्नी उपासना की अच्छी दोस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >