Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने इस बात पर जाहिर की खुशी, कहा- मुझे उम्मीद है कि हम कई हजार…

Ghum hai kisikey pyaar meiin: स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं. इस बीच शो ने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए है और इस बात की खुशी शक्ति ने शेयर की.

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी रिपोर्ट में हर बार टॉप 5 में शामिल रहता है, सवी और ईशान की कहानी दर्शकों को ट्रैक से बांधे हुए है. शो के 1000 एपिसोड हो चुके है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ ने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए है. इसपर खुशी जताते हुए शक्ति उर्फ ईशान ने कहा, “यात्रा अद्भुत और रोमांचक रही है, और मुझे खुशी है कि मैं उम्मीदों और प्रचार पर खरा उतर रहा हूं. साथ ही, मैं धन्य महसूस करता हूं.

शक्ति अरोड़ा ने आगे कहा, यह एक शानदार एहसास है कि मैं गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा हूं. मुझे उम्मीद है कि हम कई हजार एपिसोड के साथ यात्रा जारी रखेंगे. शो का हिस्सा बनने के बाद, मैं हर दिन एक व्यक्ति के रूप में विकसित हो रहा हूं.

ईशान ने ये भी कहा कि, जितना अधिक मैं बदलाव के लिए अनुकूल होता हूं, उतना ही मेरे जीवन के अनुभव बदलते हैं. इसलिए, यही है जिसे मैं अपने अभिनय कौशल में भी शामिल करता रहता हूं.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का ट्रैक ईशान, सवी और रीवा के आस-पास घूमता है. शो में दिखाया जा रहा है कि सवी को दूर्वा एग्जाम में चीट को लेकर फंसा देती है.

सवी अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर पाती है और उसे कॉलेज से निकाल दिया जाता है. जिसके बाद ईशान के सामने सारा सच सामने आ जाता है और वो उसे जाने से रोक लेता है.

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशा, सवी और ईशान की शादी कराने का प्लान करेगी. हालांकि शान्तनु भी इस रिश्ते के लिए हां कह दिया है.

गुम है किसी के प्यार में सई की बेटी सवी का रोल भाविका शर्मा निभा रही है. जेनरेशन लीप आने के बाद आयशा सिंह ने शो को अलविदा कह दिया और अब वो झलक दिखला जा 11 में नजर आएगी.

बता दें कि गुम है किसी के प्यार में मुख्य रोल नील भट्ट और आयशा सिंह निभाते थे. दोनों की केमेस्ट्री और जोड़ी फैंस को काफी भाती थी. जहां आयशा झलक दिखला जा 11 में नजर आएगी. वहीं नील अपनी पत्नी के साथ बिग बॉस 17 में दिखेंगे.

गुम है किसी के प्यार में का आने वाला ट्रैक काफी दिलचस्प और रोमांचक होने वाला है. शो की कहानी नया टर्न लेगी. यशवंत और सुरेखा सवी और ईशान को एक साथ नहीं होने देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >