श्वेता तिवारी से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ये हैं टीवी जगत की सुपर मॉम्स, अकेले कर रही अपने बच्चों की परवरिश

1 / 1
श्वेता तिवारी से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ये हैं टीवी जगत की सुपर मॉम्स, अकेले कर रही अपने बच्चों की परवरिश
फुल स्क्रीन में देखें

श्वेता तिवारी से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ये हैं टीवी जगत की सुपर मॉम्स, अकेले कर रही अपने बच्चों की परवरिश

आज मदर्स डे है और इस खास मौके पर आपको मिलवाते है टीवी की सिंगल मॉम्स पर. इस लिस्ट में श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, शुभांगी अत्रे का नाम शामिल है. ये स्टार्स अकेले अपने दम पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही है.

श्वेता तिवारी टीवी जगत का जाना- पहचाना चेहरा है. श्वेता दो बच्चों पलक तिवारी और रेयांश की मां हैं. काफी समय से दोनों बच्चों की परवरिश एक्ट्रेस अकेले ही कर रही हैं. बता दें कि पलक श्वेता की राजा चौधरी से पहली शादी से हुई बेटी है, वहीं रेयांश अभिनव कोहली के साथ उनकी दूसरी शादी से है.

कसौटी ज़िन्दगी की में कोमोलिका की भूमिका से पॉपुलर हुई उर्वशी ढोलकिया के दो बेटे है. उन्होंने 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी और 18 साल में ही जुड़वां बच्चों की मां बन गई. एक्ट्रेस अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही है.

साक्षी तंवर ने 2018 में एक बच्ची को गोद लिया था. साक्षी अपनी गोद ली हुई बेटी दित्या तंवर की सिंगल मदर हैं. वो अपनी बेटी की परवरिश खुद कर रही है.

शुभांगी अत्रे ने इस साल खुलासा किया कि आपसी मतभेदों के कारण उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया. अब एक्ट्रेस अपनी बेटी को खुद के दम पर पाल रही है.

चाहत खन्ना ने दो शादी की थी और दोनों ही असफल रही. चाहत की दो बेटियां है, जिसका नाम जोहर और अमायरा.चाहत अब अपने बच्चों की परवरिश खुद कर रही है.

एकता कपूर सरोगेसी के जरिए साल 2019 में मां बनी. एकता अपने परिवारवालों के साथ मिलकर अपने बच्चे को पाल रही है.

जूही परमार ने अभिनेता सचिन श्रॉफ से शादी की थी, लेकिन साल 2018 में दोनों अलग हो गए थे. कपल की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है. जूही अपनी बेटी की देखभाल खुद से कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >