दीपिका को ट्रोलर्स कहते हैं- तकियां बदलो, इन सब बातों से फर्क… शोएब इब्राहिम ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन-दिनों सातवें आसमान पर है. कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. अब एक्टर ने ट्रोलर्स पर बात की है. उन्होंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता, वो क्या बोलते हैं. बस अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहता हूं.

1 / 1
दीपिका को ट्रोलर्स कहते हैं- तकियां बदलो, इन सब बातों से फर्क… शोएब इब्राहिम ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
फुल स्क्रीन में देखें

दीपिका को ट्रोलर्स कहते हैं- तकियां बदलो, इन सब बातों से फर्क… शोएब इब्राहिम ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

दीपिका को ट्रोलर्स कहते हैं- तकियां बदलो, इन सब बातों से फर्क… शोएब इब्राहिम ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल में से एक हैं. कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है. ऐसे में अब शोएब ने ट्रोलर्स को लेकर बात की है.

शोएब ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, बात करते हुए स्वीकार किया कि इन नेगेटिव कमेंट्स ने दीपिका को काफी बुरा लगता है. लोग उन्हें कहते हैं कि कितने तकिए बदलोगी?

शोएब इब्राहिम ने कहा, “हम उनके बारे में कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि उनकी मानसिकता ऐसी है. हम अब परेशान नहीं होते. हम एक परिवार के रूप में खुश हैं. अगर लोग हमें प्यार करना बंद कर देंगे, तो हम साथ में खुश रहेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जीवन की एक झलक देते हैं, लेकिन यह उनका पूरा जीवन नहीं है और पर्सनल लाइफ में घुसने का किसी को हक नहीं है.

ससुराल सिमर का अभिनेता ने यह भी बताया कि दीपिका कक्कड़ को एक साधारण जीवन जीने और अपने ससुराल वालों के साथ रहने में मजा आता है. उन्होंने कहा, “दीपिका के बिना मेरा जीवन अधूरा है. जहां शोएब का नाम होगा, वहां दीपिका का नाम होगा.

ट्रोलिंग कल्चर के बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने उन्हें लताड़ा और कहा कि आजकल लोग किसी की तारीफ नहीं करते, बल्कि ट्रोल करते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार ये ट्रोल उन्हें और दीपिका को प्रभावित करते हैं. हालांकि उनका यह भी मानना​है कि जब लोग जिंदगी में बड़े होते हैं, तो ट्रोल्स का शिकार होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >