दलजीत कौर से पहले इन सेलेब्स को तलाक के बाद हुआ दोबारा प्यार, अपने परफेक्ट मैच संग कर ली शादी

Tv Celebs Remarried After Divorce: हर किसी के लाइफ में हर वक्त अच्छा चले, ये जरूरी नहीं है. हमारी टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी पहली शादी अच्छे तरीके से नहीं चल पाई और उन्होंने तलाक लेने के फैसला किया. हालांकि कई सालों बाद उन्हें दोबारा प्यार हुआ, उन्होंने अपने पार्टनर से शादी कर ली.

दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर को ब्रिटेन में रहने वाले निखिल पटेल से प्यार हो गया है और वह मार्च में उनसे शादी करने वाली हैं. शालीन भनोट के साथ अपनी पहली शादी से अभिनेत्री का नौ साल का बेटा जेडन है. वहीं शालीन भनोट इन-दिनों बिग बॉस 16 में हैं. दलजीत ने तलाक के बाद काफी लड़ाई लड़ी. उन्होंने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था.

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ की पहली शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और उनका तलाक हो गया. अभिनेत्री की शादी 2011 से 2015 तक रौनक सैमसन से हुई थी. बाद में, दीपिका को ससुराल सिमर का के सह-अभिनेता शोएब इब्राहिम से प्यार हो गया. दोनों ने 2018 में शादी की और अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बंटी नेगी के साथ शादी की थी, हालांकि साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी आरा है, जो अब पूरी तरह से काम्या की देखरेख में है. बाद में काम्या को करण पटेल से प्यार हुआ, हालांकि ये रिश्ता भी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई. बाद में उन्हें दिल्ली स्थित चिकित्सा पेशेवर शलभ डांग में हमेशा के लिए प्यार मिला. कपल साल 2020 में शादी के बंधन में बंध गए.

हितेन तेजवानी

हितेन तेजवानी को अपनी कुटुम्ब की को-स्टार गौरी प्रधान से प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली. कपल की शादी को लगभग दो दशक हो चुके हैं और वे जुड़वां बच्चों, बेटे नेवान और बेटी कात्या के माता-पिता हैं. हालांकि हितेन ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि गौरी से पहले उन्होंने तलाक की कड़वी लड़ाई लड़ी थी.

शेफाली जरीवाला

बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला ने अभिनेता पराग त्यागी के साथ खुशी-खुशी शादी कर ली है. दोनों 2015 में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने अपनी शादी के सात साल पूरे कर लिए हैं और हर दिन के साथ पॉवर कपल बन रहे हैं. हालांकि बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि शेफाली की शादी पहले मीत ब्रोस फेम हरमीत गुलजार से हुई थी, लेकिन किसी वजह से दोनों का तलाक हो गया.

डिंपी गांगुली

साल 2010 में एक टीवी शो में नेता राहुल महाजन से शादी करने वाली डिंपी गांगुली ने पांच साल बाद उन्हें तलाक दे दिया. उसी साल डिंपी ने दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी की. इस कपल की शादी से तीन खूबसूरत बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >