Live Updates

Bollywood News: शुभांगी अत्रे से लेकर करण कुंद्रा तक, ये स्टार्स बन सकते हैं बिग बॉस 16 का हिस्सा

Bollywood News LIVE Updates: बॉलीवुड के गलियारों में आज काफी कुछ हुआ. एक तरफ जहां आज साउथ सुरपस्टार विजय देवरकोंडा ने लाइगर फिल्म के सुपर फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया. वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आ रहे हैं.

10:53 PM. 13 Sept 22 5:23 PM. 13 Sept

ये स्टार्स होंगे बिग बॉस 16 का हिस्सा

बिग बॉस 16 एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ रहा है. शो को हर साल की तरह सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं. शो का एक प्रोमो भी रिलीज किया गया है. अब खबर है कि फैसल शेख, करण कुंद्रा, शुभांगी अत्रे, फहमान खान, टीना दत्ता, नुसरत जहां, जन्नत जुबैर, निशा पांडे जैसे स्टार्स शो का हिस्सा हो सकते हैं.

7:58 PM. 13 Sept 22 2:28 PM. 13 Sept

Hush Hush trailer

7:58 PM. 13 Sept 22 2:28 PM. 13 Sept

तुषार कपूर की ‘मारीच’

तुषार कपूर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ‘मारीच’ नौ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘मारीच’ ध्रुव लाठेर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह फिल्म कई कारणों से मेरे दिल के बहुत करीब है. एक निर्माता के रूप में ‘लक्ष्मी’ के बाद ‘मारीच’ मेरी दूसरी फिल्म है और मैं बहुत लंबे समय के बाद नसीरुद्दीन शाह साहब के साथ फिर से जुड़ने जा रहा हूं.

7:58 PM. 13 Sept 22 2:28 PM. 13 Sept

बिग बॉस का नया प्रोमो आया सामने

https://www.instagram.com/p/Cib2uMxqZYM/

7:58 PM. 13 Sept 22 2:28 PM. 13 Sept

Plan A Plan B का ट्रेलर रिलीज

7:58 PM. 13 Sept 22 2:28 PM. 13 Sept

आलिया भट्ट ने खास शख्स के साथ शेयर की तसवीर

आलिया भट्ट ने लेटेस्ट तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिख रही है. ये तसवीर उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म से ली है. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, शिवा और ईशा. तसवीर पर यूजर्स लाइक्स की बरसात कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cib4EtUsY4f/

6:14 PM. 13 Sept 22 12:44 PM. 13 Sept

काजोल और अजय देवगन ने बेटे युग को स्पेशन तरीके से बर्थडे किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन का बेटा युग आज अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. ऐसे में कपल ने अपने बेटे को एक स्पेशल पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है. अपने इंस्टाग्राम पर काजोल ने एक तस्वीर पोस्ट कीं है. जिसमें वो युग को गले लगाते दिख रही हैं. तस्वीर में काजोल ने ब्राउन कलर का आउटफिट, क्रीम शॉल, कैप और डार्क सनग्लासेज पहनी हुई दिखाई दे रहीं हैं. युग ग्रे शर्ट पहने हुए दिख रहें हैं.

5:02 PM. 13 Sept 22 11:32 AM. 13 Sept

Emergency में विशाख नायर बनेंगे संजय गांधी, सामने आया उनका फर्स्ट लुक

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी में अभिनेता विशाख नायर संजय गांधी, राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने फिल्म में उनके फर्स्ट लुक की एक झलक भी दी. कंगना ने संजय के मशहूर ब्रॉड-रिम वाले चश्मे और सफेद पोशाक पहने हुए विशाक का एक पोस्टर साझा किया. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्रतिभा के पावरहाउस @nair.visak को #संजय गांधी के रूप में प्रस्तुत करना, संजय इंदिरा की आत्मा थे … पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई प्रशंसकों ने इसे “आश्चर्यजनक” कहा। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो कमाल है.

5:02 PM. 13 Sept 22 11:32 AM. 13 Sept

आरती सिंह ने कम किया 5 किलो वजन

आरती सिंह ने एक नया पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने अपना शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है. एक्ट्रेस ने 18 दिनों में 5 किलो वजन कम किया है. वीडियो को शेयर करते हुए आरती ने इसे कैप्शन दिया, “18 दिन। 71.21 से (से) 66.84….हार नहीं.” वीडियो में, उन्होंने कई अभ्यास किए, कुछ अपने ट्रेनर की मदद से. वीडियो की शुरुआत आरती के वजन को 71.21 दिखाने के पैमाने से हुई और अंत में उसका लगभग पांच किलोग्राम वजन कम हुआ. वेट कम करने के लिए उन्होंने वजन उठाया, डेडलिफ्ट किया, और अन्य अभ्यासों के बीच क्रंच किया.

https://www.instagram.com/p/CiU6YAEJvQU/

5:02 PM. 13 Sept 22 11:32 AM. 13 Sept

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मिरर सेल्फी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने घर से एक स्टाइलिश मिरर सेल्फी शेयर की है. फोटो में एक्टर को ब्राउन और व्हाइट कलर के ड्रेस में देखा गया है. पीसी की फोटोज में देखा जा सकता है कि आसपास कई सारे ट्रॉली बैग रखे हुए है. उनके पीछे प्रियंका का बेडरूम भी नजर आया. पलंग के बगल में कांच की एक बड़ी खिड़की से पहाड़ियों का नजारा दिख रहा था. फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “Mondayvibes.”

https://www.instagram.com/p/CiSqayhOsl6/

5:02 PM. 13 Sept 22 11:32 AM. 13 Sept

विजय देवरकोंडा का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

साउथ सुरपस्टार विजय देवरकोंडा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में एक्टर की फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी. जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. अब एक्टर ने फिल्म की बड़ी फ्लॉप के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने SIIMA अवार्ड्स 2022 लुक की पूरी झलक देते हुए एक शानदार तस्वीर साझा की. अभिनेता ने इंडो-वेस्टर्न जोधपुरी स्टाइल सूट पहना था. उन्होंने इसे क्लासी लेदर शूज के साथ टीमअप किया था, उनके कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, “सिंगल प्लेयर.”

https://www.instagram.com/p/CiaIDFsBqiH/

4:28 PM. 13 Sept 22 10:58 AM. 13 Sept

जेठालाल के फैंस हुए परेशान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के चहीते शो में से एक है. इस शो से बीते दिनों कई बड़े-बड़े चेहरे गायब हुए. इसमें तारक मेहता, टप्पू और जेठालाल का नाम शामिल है. जहां अब शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ लेने वाले है. ऐसे में अब फैंस को ये डर सता रहा है कि कहीं जेठालाल भी गायब तो नहीं हो जाएगा. फैंस ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ, तो तारक मेहता देखना बंद कर देंगे.

मुख्य बातें

Bollywood News LIVE Updates: बॉलीवुड के गलियारों में आज काफी कुछ हुआ. एक तरफ जहां आज साउथ सुरपस्टार विजय देवरकोंडा ने लाइगर फिल्म के सुपर फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया. वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >