बिग बॉस 16 के विनर को मिलेगी ये चमचमाती हुई गोल्ड यूनिकॉर्न ट्रॉफी, प्राइज मनी को लेकर अब भी कंफ्यूजन, PHOTOS

1 / 1
बिग बॉस 16 के विनर को मिलेगी ये चमचमाती हुई गोल्ड यूनिकॉर्न ट्रॉफी, प्राइज मनी को लेकर अब भी कंफ्यूजन, PHOTOS
फुल स्क्रीन में देखें

बिग बॉस 16 के विनर को मिलेगी ये चमचमाती हुई गोल्ड यूनिकॉर्न ट्रॉफी, प्राइज मनी को लेकर अब भी कंफ्यूजन, PHOTOS

बिग बॉस 16 अब फिनाले वीक में आ गया है. अंतिम चरण में निमृत कौर अहलूवालिया शो से आउट हो गई हैं. जिसके बाद टॉप 5 में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन ने अपनी जगह बनाई है. अब बिग बॉस 16 की ट्रॉफी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले से महज छह दिन दूर है और इस समय बिग बॉस के घर में टॉप 5 चुनने के लिए ऑडियंस आई हैं. उन्होंने वोटिंग की और निमृत कौर अहलूवालिया को इस रेस से बाहर कर दिया.

इसी बीच एक प्रोमो में बिग बॉस के मेकर्स ने इस सीजन की ट्रॉफी पर से भी पर्दा उठा दिया है. ट्रॉफी की लुक की बात करें तो ये और 15 सीजन से बिल्कुल अलग है. मेकर्स ने सर्कस थीम पर ही ट्रॉफी को भी डिजाइन किया है.

ट्रॉफी में बिग बॉस की आंख सेंटर में है. वहीं साइड में यूनिकॉर्न नजर आ रहा है, जो सिल्वर और गोल्ड शिमर से रंगा हुआ है. नीचे विनर और कलर्स का लोगो दिखाई दे रहा है.

फैंस इस चमचमाती हुई ट्रॉफी को देखकर काफी खुश हैं, उनका कहना है कि इस बार बिग बॉस ने ट्रॉफी कंटेस्टेंट को देखते हुए स्टाइलिश रखी है. इधर एक यूजर ने लिखा, अंकित ने तो बहुत पहले ही कह दिया…लोग उनका घोड़ा को लेकर मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब ट्रॉफी भी वही है.

बता दें कि अब तक के 15 सीजन में बिग बॉस की ट्रॉफी सिंपल रहती थी, जिसमें आंख दिखाई देता था. लेकिन इस बार का सीजन हटकर है, तो ट्रॉफी भी एकदम अलग स्टाइल की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >