Anupama: खतरनाक गुंडों के बीच फंस जाएगी अनुपमा की बेटी पाखी! क्या स्वीटी को मिलेगी रोमिल की गलती की सजा?

1 / 1
Anupama: खतरनाक गुंडों के बीच फंस जाएगी अनुपमा की बेटी पाखी! क्या स्वीटी को मिलेगी रोमिल की गलती की सजा?
फुल स्क्रीन में देखें

Anupama: खतरनाक गुंडों के बीच फंस जाएगी अनुपमा की बेटी पाखी! क्या स्वीटी को मिलेगी रोमिल की गलती की सजा?

Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में अनुपमा अपनी बेटी पाखी के लापता होने पर काफी परेशान है और उसे खोज रही है. अनुपमा को पता चलता है कि रोमिल ने पाखी को किडनैप करवाया था. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होगा.

सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. शो में पाखी का ट्रैक दिखाया जा रहा है कि वो गायब हो गई है. पाखी शाह हाउस जाने के लिए निकलती है, लेकिन वो वहां नहीं पहुंचती. जिसके बाद पूरा परिवार काफी परेशान हो जाता है.

अनुपमा को पता चलता है कि रोमिल ने पाखी को किडनैप कराया था, ताकि वो दोनों से बदला ले सकें. उसने अपने दोस्त से फोन कर पाखी को एक जगह बुलाया था और वहां उसे बंद करवा दिया था.

रोमिल, अनुपमा को बताता है कि उसने अधिक का नाम लेकर पाखी को बुलाया था. हालांकि कमरा बंद था, ऐसे में पाखी कहां चली गई, उसे नहीं पता. ये सुनकर अनुपमा शॉक्ड के साथ-साथ उसपर काफी गुस्सा हो जाएगी.

समर और पारितोश अपनी बहन पाखी की खोज में लगा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाखी गुंडों के बीच फंस जाएगी. वो बेहोश होकर सड़क किनारे गिर जाएगी. उसे बेहोश देखकर उसके पास वो गुंडें पहुंच जाएंगे. ऐसे में उसे कौन बचाएगा, ये आनेवाले एपिसोड में पता चलेगा.

वहीं, अनुपमा, रोमिल को वॉर्निंग देती है कि अगर उसकी बेटी को कुछ हुआ तो वो उसे छोड़ेगी नहीं. रोमिल उससे कहता है कि वो बस एक प्रैंक कर रहा था और उस नहीं पता था कि बात इतनी बिगड़ जाएगी.

परितोष को पता चलता है कि पाखी किडनैप नहीं हुई है तो वो उसे लेकर काफी चितिंत हो जाता है. समर बेचैन हो जाता है, और पाखी मानव तस्करी में फंस सकती है. हालांकि तोशू उसे समझाता है कि कुछ भी गलत ना सोचें.

पाखी को गुडों से कौन बचाएगा? क्या होगा अनुपमा-वनराज की बेटी का? रोमिल की गलती की सजा क्या स्वीटी को भुगतनी पड़ेगी. ये सारे सवालों का जवाब दर्शकों को आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

इन दिनों सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि पाखी यानी मुस्कान बामने शो को अलविदा कहने वाली है. हाल ही में एक इंटरव्यू में पाखी ने इसे लेकर कहा कि, फिलहाल तो ऐसा नहीं है, क्या बोलूं मैं.

मुस्कान बामने, अनुपमा में उनकी छोटी बेटी का रोल निभाती है. पाखी की शादी बरखा के भाई अधिक से हुई है. इन दिनों पाखी के साथ शो में घरेलू हिंसा हो रहा है और अनुपमा उसे इससे लड़ने के लिए कह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >