Mukti-Kunal Wedding: रश्मिका मंदाना के ऑन-स्क्रीन मंगेतर ने मुक्ति मोहन संग रचाई शादी, फोटोज से नहीं हटेगी नजर

एक्ट्रेस और डांसर मुक्ति मोहन ने अपने बॉयफ्रेंड और एनिमल एक्टर कुणाल ठाकुर संग शादी कर ली. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं.

एक्ट्रेस और डांसर मुक्ति मोहन दुल्हन बन गई है. मुक्ति ने अपने बॉयफ्रेंड और एनिमल एक्टर कुणाल ठाकुर से शादी कर लिया.

मुक्ति ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है और इसमें वो बला की खूबसूरत लगी. जबकि कुणाल ने व्हाइट शेरवानी पहना, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं.

मुक्ति ने शादी की तसवीरें फैंस संग शेयर कर कैप्शन में लिखा, “त्वयि सम्प्रेक्ष्य भगवान्स्त्वया हि विवाह्यते.” आप में, मुझे अपना डिवाइन संबंध मिलता है; तुम्हारे साथ, मेरा मिलन नियति है. भगवान, परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं.

मुक्ति आगे पोस्ट में लिखती हैं, हमारे परिवार खुश हैं और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं. शादी की फोटोज पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं.

एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत सारी शुभकमानाएं. मौनी रॉय ने लिखा, हार्दिक बधाई. आप दोनों को जीवन भर साथ और खुशी की शुभकामनाएं. तृप्ति डिमरी ने लिखा, बधाई हो. आप प्यारी लग रही हैं.

मुक्ति की बहनें शक्ति मोहन, नीति मोहन और कृति मोहन और उनके माता-पिता भी शादी की तस्वीरों में नजर आए. शक्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्वप्निल शादी की और भी नई तस्वीरें साझा की हैं.

वहीं, मुक्ति की बहन शक्ति ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ”मेरे छोटे गोलू की शादी हो गई है. ऐसा लगता है जैसे मेरे दिल का एक टुकड़ा तुम्हारे साथ चला गया. मैं आपके लिए बहुत खुश हूं. आपका जीवन खुशियों और आनंद से समृद्ध हो.

मुक्ति मोहन ने जरा नचके दिखा 2, कॉमेडी सर्कस का जादू, झलक दिखला जा 6 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 जैसे शोज में अपना जलवा चलाया है.

कुणाल ठाकुर हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आए थे. कुणाल एनिमल में रश्मिका मंदाना के मंगेतर के रूप में देखा गया था.

कुणाल एक मॉडल भी है और वो कबीर सिंह में नजर आ चुके है. उन्हें कई विज्ञापनों में भी दिखाया गया है. बता दें कि वो मूल रूप से अबू धाबी के रहने वाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >