रांची के रंगकर्मियों की ऑड्रे हाउस में आपात बैठक, हेमंत सोरेन सरकार से की ये मांग

Ranchi News|कलाकारों ने मांग की है कि ऑड्रे हाउस को उनके कला प्रदर्शन के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जाये. कहा कि इसे कला-संस्कृति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए कलाकर्मियों को समर्पित कर दिया जाये, क्योंकि कला-संस्कृति ही किसी भी राज्य की पहचान होती है.

झारखंड की राजधानी रांची के रंगकर्मियों ने शनिवार को ऑड्रे हाउस में एक आपात बैठक की. बैठक में हेमंत सोरेन सरकार से मांग की गयी कि ऑड्रे हाउस को रंगकर्मियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाये, ताकि उनकी कला यात्रा जारी रहे. बैठक में शामिल कलाकारों ने कहा कि शहर में कला भवन का नहीं होना और जो कुछ सभागार उपलब्ध हैं, उनके किराये में वृद्धि चिंता का विषय है.

आर्यभट्ट सभागार का किराया बढ़ने से रंगकर्मी खफा

कलाकारों ने रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार के किराये में भारी-भरकम वृद्धि पर आक्रोश जताया. रंगकर्मियों ने बताया कि पूर्व में आर्यभट्ट सभागार कलाकारों को 55 हजार रुपये के किराये पर उपलब्ध कराया जाता था. अब इसका किराया बढ़ाकर 2 लाख 21 हजार रुपये कर दिया गया है. एक सभागार के किराये में इतनी भारी वृद्धि कलाकारों से मंच छीन लेने जैसा है.

Also Read: झारखंड स्थापना दिवस: रंगशाला बिना कैसे विकसित होगी सांस्कृतिक गतिविधियां, बोले रांची के रंगकर्मी संजय लाल

कला-संस्कृति के केंद्र के रूप में विकसित हो ऑड्रे हाउस

इसलिए कलाकारों ने मांग की है कि ऑड्रे हाउस को उनके कला प्रदर्शन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाये. कहा कि इसे कला-संस्कृति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए कलाकर्मियों को समर्पित कर दिया जाये, क्योंकि कला-संस्कृति ही किसी भी राज्य की पहचान होती है. बता दें कि अभी ऑड्रे हाउस का एक दिन का किराया 10 हजार रुपये है.

कला-संस्कृति की यात्रा पर लग जायेगा विराम: संजय लाल

इस अवसर पर एक्सपोजर नाट्य संस्था के निदेशक संजय लाल ने कहा कि शहर में कलाकारों की सुविधा के लिए एक भी सभागार नहीं है. ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों को केंद्र के रूप में चुना जाता है. किराया बढ़ाये जाने से कला-संस्कृति की यात्रा पर ही विराम लग जायेगा. यह कला-संस्कृति के विकास के लिए नुकसानदायक होगा.

Also Read: प्रकाश झा, अनुपम खेर संग काम कर चुके रंगकर्मी दीपक चौधरी को खलती है रांची में ऑडिटोरियम की कमी

सत्ता में बैठे लोग कला-संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल करें : अंकन

डॉ सुशील कुमार अंकन ने कहा कि कला-संस्कृति को बढ़ावा देने एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में सत्ता में बैठे लोगों को सार्थक पहल करने की जरूरत है. बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ कमल कुमार बोस, मिथिलेश पाठक, शिशिर पंडित, राकेश चंद्र गुप्ता, शंकर पाठक, दीपक चौधरी, फजल इमाम, कैलाश मानव, कृष्णा सारथी, संजय अंबष्ट, रीना सहाय, विनोद कुमार जायसवाल, अभिराज, ओमप्रकाश ,सूरज खन्ना, दीपक लोहार, ऋषिकेश लाल व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >