Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश और मैक्सटर्न के बीच हुई दोस्ती, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने कहा- भाईचारा ऑन टॉप

1 / 1
Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश और मैक्सटर्न के बीच हुई दोस्ती, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने कहा- भाईचारा ऑन टॉप
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश और मैक्सटर्न के बीच हुई दोस्ती, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने कहा- भाईचारा ऑन टॉप

Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश यादव और सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के बीच जो लड़ाई चल रहा था, ये सुलझ गया है और अब उनकी दोस्ती हो गई है. ये बातें खुद एल्विश वे अपने फैंस को बताई.

Elvish Yadav-Maxtern: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न इन दिनों अपनी लड़ाई को लेकर चर्चा में थे. दोनों के बीच जो लड़ाई चल रहा था, अब सुलझ गया है.

एल्विश यादव और सागर अब दोस्त बन गए है और ये बातें एल्विश ने ही बताई. एल्विश कुछ देर पहले मैक्सटर्न के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आए. उन्होंने बताया कि अन उनके बीच सब कुछ सुलझ गया है.

एल्विश यादव ने बताया कि कोई झगड़ा या अब दुश्मनी नहीं है. जबकि सागर ने कहा कि वो किसी गलतफहमी का शिकार हो गए थे. हालांकि अब उनके बीच सब कुछ क्लियर हो गया है.

एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर सागर ठाकुर, उर्फ ​​मैक्सटर्न के साथ तसवीर पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक घर में बर्तन होते हैं. बजेंगे तो सही. भाईचारा टॉप पर.

एल्विश के पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सब कुछ पहले से ही तय था. एक ने लिखा, भाईचारा ऑन टॉप. कई यूजर्स ने एल्विश को सपोर्ट भी किया.

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर को बुरी तरह पीटते दिखे थे. जिसके बाद दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी.

घटना के बाद, सागर ने एल्विश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और दावा किया कि एल्विश ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने और उसे विकलांग बनाने की कोशिश की.

गुरुग्राम के सेक्टर 53 में एल्विश के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत सागर पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि सागर ने उन्हें और उनके परिवार को खतरनाक धमकियां दी थीं, जिससे उन्हें ऐसा करना पड़ा.

Elvish Yadav-Maxtern Fight: लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने किया एल्विश यादव का सपोर्ट, कहा- हम सब आपके साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >