Elvish Yadav: मैक्सटर्न विवाद के बाद फिर फंसे एल्विश, यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, PFA के अधिकारी को धमकाने का आरोप

1 / 1
Elvish Yadav: मैक्सटर्न विवाद के बाद फिर फंसे एल्विश, यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, PFA के अधिकारी को धमकाने का आरोप
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav: मैक्सटर्न विवाद के बाद फिर फंसे एल्विश, यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, PFA के अधिकारी को धमकाने का आरोप

Elvish Yadav: यूट्यूबर्स एल्विश यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. हाल ही में एल्विश, सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को लेकर चर्चा में थे. पहले सागर के साथ लड़ाई और फिर उनके बीच दोस्ती हो घई. अब एक नयी मुसीबत में वो फंस गए है.

Elvish Yadav: यूट्यूबर्स एल्विश यादव और सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न लड़ाई के बाद दोस्त बन गए है. बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो सागर पर लात-घूसे बरसाते दिखे थे.

इसके बाद गुड़गांव पुलिस ने एल्विश यादव पर मामला दर्ज किया था. जिसके बाद एल्विश ने अपना बचाव करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था.

अब वो एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए है. उनके खिलाफ जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) के कल्याण अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएफए के कल्याण अधिकारी ने गाजियाबाद में एल्विश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है.

रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश ने कथित तौर पर अधिकारी और उसके भाई को धमकी दी. फिलहाल अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. हालांकि जांच की जा रही है.

बता दें कि कल्याण अधिकारी सौरभ गुप्ता, जो गाजियाबाद के रहने वाले है, उन्होंने एल्विश के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई है. उनके अनुसार, पिछले साल नवंबर में उनकी टीम ने नोएडा में एक गिरोह (स्नेक वेनम केस) का पर्दाफाश किया था.

इसमें पुलिस ने एल्विश और उनके साथियों को पकड़ा था. साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सौरभ और उनके भाई पर निशाना साधा जा रहा है. साथ ही उनसे केस को वापस करने की बात कही जा रही है.

गौतलब है कि हाल ही में कि मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था. मैक्सटर्न ने वीडियो शेयर शेयर किया था, जिसमें एल्विश उसे थप्पड़ मारते, लातें मारते और बेरहमी से पीटते नजर आ रहे थे.

Elvish yadav

सागर ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. हालांकि बाद में एल्विश ने अपनी कहानी बताते हुए की वीडियो शेयर किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकुर ने उसे और उसके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी, जिसके कारण उन्होंने ये कदम उठाया.

इतना हंगामा होने के बाद एल्विश और सागर अब दोस्त बन गए है. एल्विश ने सागर के साथ एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी फैंस को दी.

Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश और मैक्सटर्न के बीच हुई दोस्ती, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने कहा- भाईचारा ऑन टॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >