Durga Puja 2022: काजोल संग बेटे युग ने दुर्गा पंडाल में परोसा भोग, फैमिली संग दिखीं रुपाली गांगुली, VIDEO

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा पंडाल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें युग भोग परोसते हुए नजर आ रहे हैं. युग ने परोसते नजर आ रहे हैं वहीं काजोल ने प्रसाद से भरा कटोरा थामे दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "पूजा पर सेवा करने वाले मेरे बेटे पर गर्व है."

पूरे देश में इस समय में इस समय दुर्गा पूजा की धूम है और लोग पूजा पंडालों में घूम रहे हैं और गरबा का भी आनंद ले रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स काजोल, बहन तनीषा मुखर्जी, टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, रानी मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती समेत कई फिल्मी हस्तियों की दुर्गा पूजा पंडाल से तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. काजोल और तनीषा ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. काजोल के साथ उनके बेटे युग देवगन भी उत्सव में शामिल हुए हैं.

युग ने परोसा भोग

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा पंडाल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें युग भोग परोसते हुए नजर आ रहे हैं. युग ने परोसते नजर आ रहे हैं वहीं काजोल ने प्रसाद से भरा कटोरा थामे दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “पूजा पर सेवा करने वाले मेरे बेटे पर गर्व है और सभी.. परंपरा जारी है…” उनके इस वीडियो पर प्रशंसक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें स्नेह दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CjNYJdnp4yL/
अयान मुखर्जी और रूपाली गांगुली का वीडियो वायरल

वहीं ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी रविवार को दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए. उन्हें जुहू पंडाल में देखा गया, जिसमें रानी मुखर्जी, रूपाली गांगुली और उनके परिवार जैसे अन्य सेलिब्रिटी आगंतुक भी थे. रूपाली वर्तमान में हिट टीवी शो अनुपमा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. उनके साथ पति अश्विन के वर्मा और बेटा रुद्रांश भी थे. रूपाली सप्तमी पूजा में ऑरेंज और ग्रीन कलर की रेशमी साड़ी में दिख रही हैं. उन्हें अयान के साथ चैट करते देखा गया. सभी सेलेब्स पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये.

https://www.instagram.com/p/CjN-udRp99J/ https://www.instagram.com/p/CjOG0N3qpue/ Also Read: अमिताभ बच्चन को लेकर पत्नी जया का खुलासा, बोलीं- मेरे दोस्तों को देखकर नाराज हो जाते हैं… दुर्गा की भव्य मूर्ति के सामने बैठी सुमोना चक्रवर्ती

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती का भी पूजा पंडाल से वीडियो सामने आया है जिसमें रेड और येलो साड़ी में देवी दुर्गा की भव्य मूर्ति के सामने बैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने बालों को बन बनाया हुआ है और हैवी ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उनका वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का भी वीडियो सामने आया है जिसमें वो मां दुर्गा के सामने मत्था टेकते नजर आ रहे हैं. उन्होंने फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >