Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' इस दिन होगी रिलीज, मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और अन्नया पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब एक सूत्र ने खुलासा किया है कि ये फिल्म जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Dream Girl 2 Release Date: 2019 में आई कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल लगभग सभी ने देखी होगी. आयुष्मान खुराना के जादुई अंदाज ने सभी को खूब गुदगुदाया था. इस कॉमेडी फिल्म को देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए थे. हालांकि अब जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है. निर्देशक राज शांडिल्य और निर्माता एकता कपूर की फिल्म के सीक्वल में इस बार आयुष्मान खुराना और अन्नया पांडे नजर आएंगे. पहले बताया गया था कि ये फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होगी. हालांकि अब नई डेट का जल्द ही अनाउंसमेंट होगा.

ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज डेट

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पर एक नया अपडेट आया है. सूत्र के अनुसार, फिल्म अब 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जल्द ही मेकर्स की ओर से इसपर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी. इस बीच, फिलहाल शूटिंग चल रही है, और अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी भी राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म का हिस्सा हैं. ड्रीम गर्ल के पहले पार्ट में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा भी थी.

शाहरुख खान के घर के बाहर आयुष्मान खुराना ने मांगी थी मन्नत

आयुष्मान खुराना ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्हें किंग खान के घर के बाहर पोज देते देखा जा सकता है. एक्टर अपनी कार के छत से निकलकर दुआ मांग रहे है. वहीं उनके आसपास फैंस खुशी से झूम उठे है और इस पल को कैमरे में कैद कर रहे है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”मन्नत से गुजर रहा था…तो एक मन्नत मांग ली.”#AnActionHero #2ndDecember #SRKian.

Also Read: स्ट्रगल के दिनों में 8 लड़कों के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे अमिताभ बच्चन, कमाते थे महज इतने रुपये
आयुष्मान खुराना ‘एन एक्शन हीरो’ के प्रमोशन में बिजी

आयुष्मान इन-दिनों अपनी पहली एक्शन फिल्म एन एक्शन हीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं. फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान अभिनेता की भूमिका में हैं, जो एक असल मर्डर केस में फंस जाता है और खुद को बचाने के लिए सभी से लड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >