मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी, मिड जून में होगी डिलीवरी

Divyanka Tripathi Pregnant: दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है. शादी के 10 साल बाद वह मां बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 6 महीने तक यह खबर छुपाई और उनकी डिलीवरी मिड जून में होने की संभावना है.

Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी की पॉपुलर और पसंदीदा एक्ट्रेस Divyanka Tripathi एक खास वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी से दिल जीतने वाली दिव्यांका अब अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत पड़ाव में कदम रखने जा रही हैं. शादी के 10 साल बाद वह और उनके पति Vivek Dahiya जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी खुशखबरी ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है.

6 महीने तक छुपाई खुशखबरी

हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह करीब 6 महीने तक इस खुशखबरी को छुपाने में कामयाब रहीं. इस दौरान वह बहुत कम ही बाहर निकलती थीं, ताकि यह खबर सामने न आए.

मिड जून में है ड्यू डेट

दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी मिड जून के आसपास हो सकती है. उन्होंने कहा कि वह और विवेक लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और अब यह सपना पूरा होने जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सभी लोग इस खबर से बेहद खुश हैं.

कैसे बाहर आई खबर?

एक्ट्रेस ने बताया कि यह खबर तब बाहर आई, जब विवेक दहिया एक इवेंट में गए थे. वहां कुछ लोगों ने दिव्यांका के लंबे समय से पब्लिक में नजर न आने को लेकर सवाल पूछे. इसके बाद धीरे-धीरे यह खबर फैलने लगी और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.

मुंबई में होगी डिलीवरी

दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी. फिलहाल परिवार में बच्चे को लेकर काफी उत्साह है और सभी लोग इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की बंपर शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >