Dipika Kakar नहीं दिखाएंगी अभी अपने बच्चे का चेहरा, शोएब इब्राहिम बोले- अभी कुछ समय…

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने बच्चे को लेकर घर आ गए है और इसकी जानकारी उन्होंने लेटेस्ट लेटेस्ट व्लॉग में दी. घर आते ही उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. सारे परिवार के सदस्य ने उनका खूब अच्छे से स्वागत किया.

Dipika-Shoaib Son Grand Welcome: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों सातवें आसमान पर है. शोएब और दीपिका हाल ही में माता-पिता बने हैं. बेबी के आने से कपल और उनका परिवार काफी खुश है. उनका नन्हा राजकुमार पहले एनआईसीयू में था और बाद में उसे नॉर्मल ऑब्जर्वेशन रूम में शिफ्ट किया गया था. कपल बच्चे को लेकर घर आ गए है, जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. इसका वीडियो सामने आया है.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बच्चे का स्वागत

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने बच्चे को लेकर घर आ गए है और इसकी जानकारी उन्होंने लेटेस्ट लेटेस्ट व्लॉग में दी. व्लॉग में शोएब ने बताया कि घर जाने से पहले अस्पताल वालों ने उनके लिए छोटा सा डिनर अरेंज किया. घर आते ही उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. सारे परिवार के सदस्य ने उनका खूब अच्छे से स्वागत किया. पूरे घर को बैलून से उनलोगों ने सजाया था. फूलों से रास्ता सजाया था. शोएब बच्चे को गोद में लेकर घर के अन्दर जाते है. साथ ही वो लोग केक भी कट करते है.

शोएब इब्राहिम के पिता हुए भावुक

शोएब इब्राहिम सबसे पहले अपने बच्चे को अपने पिता की गोद में देते है. हालांकि बच्चे का चेहरा वीडियो में नजर नहीं आ रहा. सब बच्चे के आने से काफी खुश है. दीपिका की मां कहती है, देखो तुम्हारे स्वागत के लिए नानी- दादी, दादा सब कोई है. सब उसके नींद से जागने का इंतजार करते है. शोएब के पिता एक्ट्रेस को पैसे देते है. पोते के आने की खुशी में वो काफी भावुक हो जाते है. एक्टर उन्हें चुप कराते है.

Also Read: Dipika Kakar के फैंस के लिए खुशखबरी, सामने ये बड़ी बात, शोएब इब्राहिम बोले- आज हमारे बेटे को…

इस वजह से कपल नहीं दिखाएंगे बच्चे का चेहरा

शोएब इब्राहिम ने बताया कि अगले व्लॉग में वो बताएंगे कि उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम सोचा है. साथ ही फैंस को बताया कि, कुछ समय तक वो अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं करेंगे. हालांकि हम दोनों इस चीज में विश्वास नहीं करते है, लेकिन जब बड़े, बुर्जुग ऐसा कहता है ना तो हम बच्चों को उनकी बात मान लेनी चाहिए. बता दें कि 21 जून, 2023 को, दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया था. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारा बेटा आया है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >