Dipika Kakar के बेटे को बुआ सबा इब्राहिम ने दिया ये स्पेशल गिफ्ट, अम्मी और पापा छोटू को देख हुए इमोशनल

दीपिका कक्कड़ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि फाइनली एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कपल ने अपने न्यू बोर्न बेबी बॉय के साथ पैपराजी के सामने पोज दिया. फैंस बेबी को देखकर काफी एक्साइटेड हो गये हैं.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के सभी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. जी हां जो लोग कई दिनों से सवाल कर रहे थे कि कपल कब अपने न्यू बोर्न को लेकर घर जाएंगे, तो अब आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और उनके बेटे छोटू को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. एक्ट्रेस को उनके पति शोएब इब्राहिम और बेटे के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया. तीनों ने यहां पैपराजी से सामने पोज भी किया.

दीपिका ने दिखाई बेटे की पहली झलक

दरअसल बीते दिनो दीपिका के बेटे को एनएसआईयू से बाहर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. जिसके बाद शोएब ने एक ब्लॉग में बताया कि उनका बेटा जल्द ही अस्पताल से घर जाएगा और आज ये दिन आ भी गया. पैपराजी को पोज देने के समय जहां शोएब ब्लैक आउटफिट में कमाल लग रहे थे. उन्होंने बेबी बॉय को गोद में पकड़ा हुआ था, वहीं दीपिका पिंक कलर के चिकनकारी सूट में कमाल की लग रही थी. दोनों ने मीडिया को बेबी के जन्म के लिए थैंक्यू कहा. साथ ही ज्यादा न आवाज करने की सलाह भी दी.

शोएब इब्राहिम ने बेटे के जन्म की दी थी खुशखबरी

बता दें कि 21 जून, 2023 को, दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया था. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारा बेटा आया है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें.” दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ में शोएब के साथ स्क्रीन शेयर किया था. शो में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. उन्होंने 2018 में शादी कर ली और पांच साल बाद, यह जोड़ा एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए.

Also Read: Dipika Kakar के बेटे की पहली तसवीर आई सामने, कपल ने नाम किया रिवील, फैंस बोले- बेबी बिल्कुल दीपू…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >