Dipika Kakar: बेबी गर्ल की मां बनीं दीपिका कक्कड़! गौहर खान बोलीं- मुझे एक एहसास…

ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. बीते दिनों खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. हालांकि अब गौहर खान ने कहा कि दीपिका को बेटी होगी.

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि दीपिका और शोएब इब्राहिम के घर किलकारियां गुंजी हैं और दोनों को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है. हालांकि बाद में शोएब ने एक ब्लॉग शेयर कर, इस बात को महज अफवाह बताया है. अब टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने बताया कि दीपिका कक्कड़ बेबी गर्ल को जन्म दे सकती हैं. बता दें कि हाल ही में गौहर ने बेटे जहान का स्वागत किया.

दीपिका की पोस्ट पर गौहर का कमेंट

दीपिका कक्कड़ ने शोएब के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में दोनों स्टार्स व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट में हैं. कपल एक दूसरे संग काफी खुश लग रहे हैं और खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं. दीपिका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “आप मेरे साथ हैं…मेरी दुनिया को खुश कर देते हैं @shoaib2087.” पोस्ट पर गौहर खान के कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, “एक खूबसूरत लड़की के लिए तैयार हो जाओ, इंशाअल्लाह.. मुझे एक फीलींग्स आ रही हैं.”

दीपिका के बेबी के लिए काफी एक्साइटेड हैं फैंस

अभिनेत्री संभावना सेठ ने लिखा, “भगवान भला करे.” जहां अधिकांश फैंस ने दीपिका की ग्लोइंग फेस की जमकर तारीफ की. इस साल जनवरी में, दीपिका और शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस को दी थी. कपल अक्सर फैंस के साथ प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करते हुए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. शोएब और दीपिका ने शो ससुराल सिमर का में साथ काम किया और कुछ सालों तक डेट किया. उन्होंने 2018 में शादी की.

Also Read: Adipurush Star Cast Fees: राघव बनने के लिए प्रभास को मिली भारी भरकम फीस, कृति सेनन ने भी चार्ज की मोटी रकम
दीपिका का करियर

दीपिका ने साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी के साथ अपना टीवी डेब्यू किया और जल्द ही ससुराल सिमर का और अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो जैसे लोकप्रिय शो में दिखाई दीं. दीपिका ने झलक दिखला जा 8 और नच बलिए 8 सहित कुछ डांस रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी हैं. हाल ही में, उन्हें एंटरटेनमेंट की रात में देखा गया था. वह बिग बॉस 12 की विनर भी रह चुकी हैं. वहीं गौहर और जैद ने 10 मई को अपने पहले बच्चे, का स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >