बिग बॉस 14 ‘वीकेंड का वार’ के आज के एपिसोड में नयी गेस्ट ध्वनि भानुशाली नजर आएंगी. वह इस मंच पर अपने नये गाने ‘नयन’ को प्रमोट करने आएंगी. ध्वनि का सॉन्ग कॉलेज रोमांस पर बेस्ड है. ध्वनि शो के होस्ट सलमान खान के साथ सेट पर जमकर मस्ती करनेवाली हैं. इससे जुड़ी कुछ तसवीरें सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है. इन तसवीरों में ध्वनि भानुशाली बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं.
ध्वनि भानुशाली ने सलमान के साथ अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा,’ सलमान खान से ऐसे मिलना और उनके सामने परफॉर्म करना वाकई शानदार है. हमने सिंगल नयन सॉन्ग गाया और डांस भी किया. झे यह जानने के लिए प्रेरित किया गया कि उन्हें गीत बहुत पसंद है. हमें आज रात 9 बजे # बिगबॉस 14 पर मिलें.’
बता दें कि ‘नयन’ गाने को कम समय में ही जबरदस्त व्यूज मिल चुके हैं. टी-सीरीज के इस गाने को 8 दिसंबर को रिलीज किया गया था. कुछ दिनों में ही इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 50मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस सॉन्ग को गाने के साथ साथ ध्वनि ने इस गाने पर एक्टिंग भी की है. इस गाने में उनका साथ निभाया सिंगर जुबिन नौटियाल ने. इस गाने पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
दूसरी तरफ कश्मीरा शाह का सफर आज घर से खत्म हो जाएगा. कश्मीरा घर के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक थे, उन्हें इस सप्ताह अर्शी खान, एजाज खान और रुबीना दिलैक के साथ नॉमिनेट किया गया था. कम वोटों के कारण कश्मीरा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. वहीं घरवालों ने सलमान के सामने एकदूसरे को तमीज से बात करने की नसीहत दी.
शो में कश्मीरा की जर्नी इस बार कम रही, लेकिन निक्की तंबोली के साथ उनकी लड़ाई ने लोगों का ध्यान खींचा. इस वजह से वह निगेटिव दिखीं. उन्होंने निक्की और मनु पंजाबी की बातचीत पर भी कमेंट किया. राखी सावंत और निक्की के बीच भी गहमा-गहमी देखने को मिली. वहीं उनकी घर में राखी सावंत और अर्शी खान के साथ खास बान्डिंग देखने को मिली.
