जापान में भी बजेगा ‘धुरंधर’ का डंका, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Dhurandhar Part One Japan Release: धुरंधर पार्ट 1 अब 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज होने जा रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड बनाए थे. अब मेकर्स को उम्मीद है कि जापानी दर्शकों के बीच भी यह एक्शन थ्रिलर जबरदस्त असर छोड़ेगी.

Dhurandhar Part One Japan Release: धुरंधर पार्ट 1 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी शानदार सफलता हासिल की है. अब यह चर्चित फिल्म जापान में रिलीज के लिए तैयार है. Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले बनी यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापानी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि जापानी दर्शक भी इस हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन ड्रामा को पसंद करेंगे.

दुनियाभर में फिल्म ने किया शानदार कारोबार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया था. बड़े पैमाने पर तैयार की गई इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1328 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. फिल्म को खासतौर पर इसके दमदार एक्शन, विजुअल्स और कहानी के लिए सराहा गया.

इंटरनेशनल मार्केट में भी बना दबदबा

फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में हिंदी फिल्मों के बीच खास पहचान बनाई. इसके अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल रही. यूके में भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अब जापान रिलीज के जरिए मेकर्स एशियाई बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं.

एक्शन और इमोशन का शानदार मेल

‘धुरंधर’ की कहानी जासूसी, देशभक्ति और बड़े मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ इमोशनल पहलुओं को भी मजबूती से दिखाया गया है. यही वजह है कि यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक भावनात्मक अनुभव भी बन गई.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है.

जापान रिलीज पर टिकी सबकी नजरें

भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता जापान में लगातार बढ़ रही है. ऐसे में ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा असर छोड़ पाती है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 41वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >