‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’, कौन जीता बॉक्स ऑफिस की रेस?

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day11: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, जबकि पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले हफ्ते में अच्छी शुरुआत की, लेकिन अब इसकी कमाई धीमी पड़ गई है.

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day11: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी. ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से ही लगातार शानदार प्रदर्शन किया और इंडिया व वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले हफ्ते में दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते, इसकी कमाई धीमी पड़ गई.

11वें दिन धुरंधर की कितनी हुई कमाई

आदित्य धर की निर्दशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इंडिया और वर्ल्डवाइड दोनों जगह शानदार कमाई की है. 11वें दिन फिल्म ने दिन भारत बॉक्स ऑफिस पर 68.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिससे कुल इंडिया नेट 846.87 करोड़ हो गया है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस 1011.95 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1361.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

उस्ताद भगत सिंह की धीमी रही रफ्तार

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 19 मार्च को रिलीज होकर पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की थी लेकिन अब, 11वें दिन इसका इंडिया नेट कलेक्शन सिर्फ 1.03 करोड़ रहा है और कुल इंडिया नेट 69.94 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 82.20 करोड़ तक पहुच गया है.

‘धुरंधर 2’ ने पीछे छोड़ा ‘उस्ताद भगत सिंह’

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों का ध्यान खींचा है. ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त कहानी और स्टारकास्ट के दम पर उस्ताद भगत सिंह को कमाई में पीछे छोड़ दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुल रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, संजय दत उनके अलावा कई अन्य किरदार दिखाई देते हैं. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार और देश की रक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों से लड़ता है, और अपने मिशन को पूरा करने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, और उनके साथ श्रीलीला और राशि खन्ना हैं. यह फिल्म भी एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर है, जिसमें अपने लोगों की रक्षा करने वाले हीरो की कहानी दिखाई गई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की ग्रॉस और नेट कमाई के आगे यह फिल्म धीमी पड़ती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: 11वें दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ हिट या फुस्स? कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >