धुरंधर के जहूर मिस्त्री को मिली 1 करोड़ फीस? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Dhurandhar 2: फिल्म में जहूर मिस्त्री का रोल निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर’ के लिए 1 करोड़ फीस मिलने की खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी रकम मिली है. लोग उनसे पैसों की मदद के लिए मैसेज करने लगे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Dhurandhar 2: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सितारों की फीस को लेकर तरह-तरह की खबरें उड़ती रहती हैं. कई बार ये आंकड़े इतने बड़े होते हैं कि खुद कलाकार को सामने आकर सफाई देनी पड़ती है. ऐसा ही कुछ हुआ विवेक सिन्हा के साथ, जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर फैली एक बड़ी अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि विवेक सिन्हा को ‘धुरंधर’ में उनके किरदार जहूर मिस्त्री के लिए 60 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की फीस मिली है. अब इन दावों पर खुद एक्टर ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है. 

“कसम से… ये सब मत फैलाओ”

विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए साफ कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए अच्छा पैसा जरूर मिला, लेकिन 1 करोड़ जैसी कोई रकम नहीं मिली. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “भाई, इतना पैसा नहीं मिला है, कसम से… ये सब मत फैलाओ.” उन्होंने आगे बताया कि इन खबरों के वायरल होने के बाद लोग उन्हें मैसेज करके आर्थिक मदद मांगने लगे थे. एक्टर ने कहा कि जो पैसा उन्हें मिला था, वह भी अब खर्च हो चुका है, क्योंकि मुंबई जैसे शहर में रहना आसान नहीं है और खर्चे काफी ज्यादा होते हैं.

विवेक ने फैंस से की खास अपील

वीडियो के आखिर में विवेक ने अपने फैंस से दुआ करने की अपील की कि उन्हें आगे भी अच्छे रोल मिलते रहें, ताकि वह बेहतर कमाई कर सकें और जरूरतमंदों की मदद भी कर सकें. फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर’ में विवेक सिन्हा ने हाईजैकर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा. यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. वहीं इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी इस समय सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रहा है.

यह भी पढे़ं: स्टंट के दौरान चोटिल हुए अक्षय कुमार, वीडियो देख परेशान हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >