आर माधवन ने छुपकर देखी धुरंधर 2, सिनेमाघर से आई तस्वीर ने खोली पोल

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच आर माधवन चुपचाप थिएटर पहुंचे और दर्शकों के बीच बैठकर मूवी देखी. एक्टर ने फिल्म देख रहे दर्शकों का लाइव रिएक्शन देखा. पढे़ं पूरी खबर…

Dhurandhar 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है ‘धुरंधर 2’. रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का क्रेज ऐसा है कि थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं और दर्शकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके कलाकारों की एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आ रही है.

बिना बताए सिनेमा हॉल पहुंचे आर माधवन

सिनेमाघर में दिखे आर माधवन

रणवीर सिंह ने जहां अपने दमदार रोल से दर्शकों का दिल जीता है, वहीं आर माधवन और संजय दत्त की परफॉर्मेंस भी जमकर सराही जा रही है. खासतौर पर आर माधवन का ‘अजय सान्याल’ वाला किरदार लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. इसी बीच आर माधवन का एक दिलचस्प अंदाज सामने आया है. दरअसल, एक्टर चुपचाप थिएटर पहुंच गए, लेकिन फिल्म देखने से ज्यादा उनका फोकस दर्शकों के रिएक्शन पर था. वो बिना किसी को बताए आम दर्शकों के बीच बैठकर फिल्म देखते रहे और लोगों की प्रतिक्रिया को करीब से महसूस करते रहे.

चोरी छिपे मूवी देखते तस्वीर वायरल

इस दौरान एग्जिबिटर अक्षय राठी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया और एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब वायरल हो चुकी है. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि माधवन बिल्कुल आम दर्शक की तरह बैठकर फिल्म का आनंद ले रहे हैं और आसपास के लोगों के रिएक्शन पर नजर बनाए हुए हैं. कुछ दिन पहले ही उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें ‘अजय सान्याल’ के लुक के लिए उनकी मेहनत दिखाई दी थी. उनके मेकअप आर्टिस्ट के मुताबिक, माधवन हर छोटी-छोटी चीज पर ध्यान दे रहे थे. यहां तक कि उन्होंने खुद आईने में देखकर अपने लिप्स को और पतला करने का सुझाव दिया, ताकि किरदार और ज्यादा परफेक्ट लगे.

यह भी पढे़ं: हनी सिंह और बादशाह को कोर्ट की फटकार, गाने को डिलीट करने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >