Dharmendra के निधन के बाद रातभर नहीं सो पाए अमिताभ बच्चन, टूट गयी जय-वीरू की जोड़ी, भावुक पोस्ट

Dharmendra: बॉलीवुड आइकन धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री और फैंस गमगीन हैं. अमिताभ बच्चन ने देर रात भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया और कहा कि धरम पाजी का जाना ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे भरना नामुमकिन है. पढ़िए अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा?

Dharmendra: बॉलीवुड के लेजेंड और सबके चहेते धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनके जाने की खबर ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है. परिवार, फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे. उन्हीं में से एक हैं अमिताभ बच्चन, जो धर्मेंद्र को सिर्फ एक को-स्टार नहीं, बल्कि दिल के बहुत करीब दोस्त मानते थे. धर्मेंद्र के निधन के बाद अमिताभ बच्चन रातभर सो नहीं सके. रात करीब ढाई बजे उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखकर धरम पाजी को याद किया और बताया कि उनका जाना कितना बड़ा खालीपन छोड़ गया है.

“सिर्फ बड़े स्टार नहीं, बड़े दिल वाले इंसान”

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि एक और बहादुर और महान इंसान दुनिया को अलविदा कह गया. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ बड़े स्टार नहीं थे, बल्कि बड़े दिल वाले इंसान थे. उनकी सादगी, उनकी मुस्कान और उनका अपनापन उन्हें सबसे अलग बनाता था. अमिताभ बच्चन के शब्दों में, धरम पाजी अपने साथ पंजाब की मिट्टी की खुशबू लेकर चलते थे और कभी अपने मूल से दूर नहीं हुए.

टूट गयी जय-वीरू की जोड़ी

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पिछले कई दशकों में बहुत बदली, लेकिन धर्मेंद्र नहीं बदले. उनका चार्म, उनकी गर्मजोशी और उनका दिल हमेशा वैसा ही रहा. उन्होंने लिखा कि धरम पाजी के जाने के बाद जो सन्नाटा फैला है, उसे महसूस करना बहुत मुश्किल है और शायद वो कभी खत्म नहीं होगा. बता दें, अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. ‘शोले’ में जय-वीरू की दोस्ती जैसा रिश्ता असल जिंदगी में भी दोनों के बीच था. ‘शोले’ के अलावा दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी बॉन्डिंग हमेशा खास रही. 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र हमेशा के लिए विदा ले गए और इसी के साथ सिनेमा के इतिहास की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक, जय-वीरू की जोड़ी भी टूट गई. उनका जाना सिर्फ एक सितारे का खोना नहीं, बल्कि एक दौर का अंत है.

ALSO READ: दिलेर धर्मेंद्र: टॉप 5 खतरनाक रियल स्टंट, जो धरम पाजी को बनाता है “ही-मैन”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >