Deewaniyat: क्या साहिबा और अंगद की जोड़ी इस नये शो में मचाएंगे धूम, हिमांशी पाराशर बोलीं- ये सिर्फ एक…

सीरियल तेरी मेरी डोरियां फेम हिमांशी पाराशर को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि वह अब शो 'दीवानियत' में नजर आएंगी. इसे लेकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है.

Deewaniyat: सीरियल तेरी मेरी डोरियां दर्शकों को याद होगा. सीरियल में विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए थे. शो की कहानी काफी दिलचस्प थी. हालांकि लीप के बाद इसकी कहानी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. जिसके बाद मेकर्स ने शो पर ताला लगा दिया. वहीं, विजयेंद्र अब नये शो ‘दीवानियत’ में नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि इसमें हिमांशी भी होंगी. अब हिमांशी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या अब हिमांशी पाराशर नजर आएंगी शो ‘दीवानियत’ में

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि सीरियल तेरी मेरी डोरियां में साहिबा का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई हिमांशी पाराशर अब विजयेंद्र कुमेरिया के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इसे जानने के बाद अंगद और साहिबा की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हो गए. अब इसपर इंडिया फोरम से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, मुझे सच में इसके बारे में नहीं पता. मुझे इस न्यूज के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ये सिर्फ एक अफवाह है.

क्या शो ‘दीवानियत’ में नजर आएंगी आमिर खान की बहन निखत खान

वहीं, कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि ‘दीवानियत’ में आमिर खान की सिस्टर निखत खान भी नजर आएंगी. हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है. निखत खान ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें शाहरुख खान की पठान भी है. इसके अलावा उन्होंने तान्हा जी, मिशन मंगल जैसी मूवीज में अपनी अदाकारी दिखाई है. आमिर खान की बहन ने स्पेशल ऑप्स और जमाई राजा 2.0 में भी एक्टिंग किया है. साथ ही वह कई ऐड में भी दिख चुकी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-रूही को कमरे में बंद कर देगा नीरज, लगा देगा आग, कौन आएगा दोनों को बचाने?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >