Coronavirus: दीपिका पादुकोण ने एक्सेप्ट किया Safe Hands Challenge, कोहली-रोनाल्डो-फेडरर को किया नॉमिनेट

Deepika Padukone- दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को कोरोना से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज दिया था. जिसके बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने चैलेंज एक्सेप्ट किया है.

Safe Hands Challenge:कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है. इस वायरस से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय बताये जा रहे है. इसके तहत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (World Health Organization) ने सेफ हैंड्स चैलेंज की शुरुआत की है. डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस एधानोम ने ट्विटर पर कई सेलिब्रिटीज को टैग किया है. इसमें टेड्रोस ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कोरोना से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज दिया था. जिसके बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने चैलेंज एक्सेप्ट किया है.

इस सेफ हैंड्स चैलेंज में कहा गया कि 20 सेकंड तक हाथ धोने का वीडियो शेयर करने के साथ तीन और लोगों को इस चैलेंज के लिए कहें. इसी क्रम में दीपिका पादुकोण ने अपने टि्वटर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ धोते नजर आ रही है. इसमें वह लोगों को बता रही है कि कोरोना से बचने के लिए उन्हें अपने हाथ कैसे साफ रखना चाहिए.

इस चैलेंज को पूरा करने के बाद दीपिका पादुकोण ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पुर्तगाल के फेमस फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर को इस सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद दीपिका ने डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस एधानोम को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना से बचाव करना होगा.

दीपिका पादुकोण के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी सेफ हैंड चैलेंज पर अपना विडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अनुष्का हाथ धोने का तरीका अपने फैंस से शेयर कर रही हैं. अनुष्का ने अपना यह विडियो शेयर करते हुए सेफ और हेल्दी रहने की सलाह दी है.

बता दें कि कोरोनो वायरस के कारण कई फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विभिन्न फिल्म संगठनों ने 19 मार्च से 31 मार्च तक फिल्म, टीवी शो और वेब सीरिज की शूटिंग रोक दी गई है. वहीं, इस समय सारे फिल्मी स्टार्स अपना समय घर पर बिता रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >