Coronavirus: लंदन से पति संग भारत लौटीं सोनम कपूर, रहेंगी Isolation में

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटी है.

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए लोग अपने घर में रह रहे है और बाहर निकलने से बच रहे है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन से भारत लौटी है. सोनम ने अपनी एक तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह मास्क पहने हुए नजर आ रही है.

सोनम की यह तसवीर काफी वायरल हो रही है, जिसे उन्होंने लंदन से रवाना होते ही पोस्‍ट की थी. वहीं, उनका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें वह कह रही हैं, ‘मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं. घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है. लव यू ऑल.’

भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की. बता दें कि विदेश से आने वाले लोगों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाहर से कोई संक्रमित होकर तो नहीं आ रहा है.

इसी क्रम में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की भी जांच हुई है. एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं और उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके.

हाल ही में फेमस भजन गायक अनूप जलोटा को लंदन से लौटने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा, ‘60 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के स्वास्थ्य की देखरेख बीएमसी जिस तरह कर रही है, उससे मैं अभिभूत हूं. लंदन से मुंबई आने पर मुझे मिराज होटल ले जाया गया और मेरी जांच के लिए डॉक्टरों का एक दल भेजा गया. मैंने विमान से उतरे प्रत्येक यात्री से सहयोग करने और भारत में कोविड-19 का प्रसार रोकने के प्रयासों में मदद करने की अपील की.’ इसके अलावा उन्होंने एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह मास्क लगाए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >