CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

CID: पॉपुलर शो सीआईडी में दर्शकों को अब एक्टर शिवाजी साटम नहीं दिखेंगे. शिवाजी शो में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाते थे. अब उनकी जगह कौन लेगा, इसके बारे में पता चल गया है. पार्थ समथान शो में एंट्री ले रहे हैं. उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की.

CID: पॉपुलर शो सीआईडी एसीपी प्रद्युमन की वजह से इन दिनों चर्चा में है. शो में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले एक्टर ��िवाजी साटम ने शो को अलविदा कह दिया. उनके किरदार की शो में मौत हो गई और ये जानकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए. हालांकि एक इंटरव्यू में शिवाजी ने कंफर्म कर दिया कि वह शो को अलविदा कह रहे हैं. इसके बाद सुनने में आया कि शो में अभिनेता पार्थ समथान की इसमें एंट्री हो गई है. अब इसे लेकर पार्थ ने बात की.

सीआईडी में पार्थ समथान की एंट्री

शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की जगह पार्थ समथान ले रहे हैं. पार्थ ने कहा कि जब उन्हें एसीपी आयुष्मान का किरदार करने के लिए उनके पास कॉल आया तो वह असमंजस में थे कि वह ये ऑफर ले या नहीं. पार्थ कहते हैं, शो में एसीपी प्रद्युमन मारे जाते हैं और ये एक मर्डर है. केस को सॉल्व करने के लिए एक नये एसीपी आयुष्मान को लाया जाता है, जिसे मैं निभा रहा हूं. ये एक बड़ी जिम्मेदारी है.

पार्थ समथान ने कहा- ये एक आइकॉनिक शो है

पार्थ समथान ने कहा कि ये एक आइकॉनिक शो है जो चला आ रहा है सोनी टीवी पर. जब मैंने अपने परिवार के साथ इसे डिस्कस किया तो सबको लगा मैं मजाक कर रहा हूं. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं मजाक नहीं कर रहा तो उन्हें मुझ पर बहुत गर्व हुआ. एसीपी प्रद्युमन को रिप्लेस करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. यह एक नया किरदार है, एक नई कहानी है. हम कहानी को नए रोमांच और रहस्य के साथ आगे बढ़ाएंगे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह के सहयोग का हिस्सा बनूंगा. शो सीआईडी सोनी लिव पर आता है. शो ने 6 साल बाद वापसी की है, जो साल 2018 में बंद हो गई थी.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >