बॉलीवुड स्टार राकेश बेदी ने जबसे धुरंधर फ्रेंचाइजी में काम किया है, तबसे हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शक और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. फिलहाल वह डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनके को-स्टार चंकी पांडे ने शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया.
जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग पर धुरंधर की चर्चा करते थे राकेश बेदी
चंकी पांडे ने ई टाइम्स संग बात करते हुए बताया कि स्कॉटलैंड में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग के दौरान राकेश बेदी अक्सर ‘धुरंधर’ के बारे में बात किया करते थे. वह आदित्य धर के प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड थे और उनकी आंखों में उस फिल्म के लिए खास चमक दिखाई देती थी.
धुरंधर में राकेश की एक्टिंग को देखकर चंकी हुए थे खुश
चंकी ने बताया कि राकेश बेदी फिल्म की कहानी तो नहीं बताते थे, लेकिन बार-बार इस बात का जिक्र करते थे कि निर्देशक ने एक शानदार यूनिवर्स तैयार किया है. उनके विश्वास को देखकर लगता था कि मूवी जबरदस्त होने वाली है. चंकी ने आगे कहा कि जब उन्होंने फिल्म देखी, तो राकेश की एक्टिंग को देखकर इम्प्रेस हुए और उन्हें फोन कर बधाई दी थी.
धुरंधर फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी ने बटोरी खूब सुर्खियां
धुरंधर फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी ने जमील जमाली नाम के भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई थी, जो पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में घुसपैठ करने के मिशन पर भेजा जाता है और बाद में वहां एक प्रभावशाली नेता बन जाता है. उनके कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें “बच्चा है तू मेरा” सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.
यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी
