Punit Pathak का पत्नी संग रोमांस करते हुए प्राइवेट वीडियो लीक, फैंस ने पूछे ऐसे सवाल

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का एक वीडियो इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पूनीत पत्नी संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं. उनके डांस और चुलबुले अंदाज के सभी दीवाने हैं. पुनीत ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं. डांसर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. इन-दिनों पुनीत का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

इस वीडियो में पुनीत अपनी पत्नी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं ट्रोलर्स वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. यह पहला मौका नहीं है, जब किसी ने अपने प्राइवेट मोमेंट शेयर किया हो, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं. कभी-कभी ये सब उनकी छवि पर भी असर डाल देती हैं.

यह वीडियो किसे अन्य ने नहीं, बल्कि पुनीत की पत्नी ने खुद शेयर की है. पुनीत की पत्नी निधि मुनि ने इंस्टा पर इसे पोस्ट किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, पुनीत तुम्हारे लिए हमेशा प्यार..

इस वीडियो में पुनीत औक उनकी पत्नी निधि बेहद निजी पलों का आनंद लेते हुए दिखे. इस पोस्ट को अबतक 44 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं एक यूजर ने कहा, ‘अपने प्राइवेट मोमेंट सोशल मीडिया पर मत दिखाओ, प्लीज इन लम्हों पर सिर्फ आपका हक है’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या बकवास है, अपनी पर्सनल लाइफ को सरेआम मत करो, आपकी रिसपेक्ट करता हुं, ये सब मत करो.

आपको बता दें कि 11 दिसंबर को पुनीत और निधि ने दूसरे से शादी कर ली. दोनों पहली बार ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर मिले थे. जिसके बाद दोनों की नजदिकियां बढ़ी और एक दूसरे से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

Also Read: कार्तिक आर्यन ने फिल्म Freddy के लिए बढ़ाया इतना वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >