Celebrity MasterChef Winner: तेजस्वी, निक्की नहीं बल्कि ये शख्स बना विनर, जानें फर्स्ट रनरअप का नाम

Celebrity MasterChef Winner: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शूट हो चुका है. अब सोशल मीडिया पर ऐसी बज है कि गौरव खन्ना ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है.

Celebrity MasterChef Winner: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. रियालिटी शो के फैंस की संख्या इतनी ज्यादा है कि हर दिन एपिसोड के बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है. फराह खान सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन की होस्ट हैं. वहीं शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना जज के रोल में दिखाई दे रहे हैं. कबिता सिंह, आयशा जुल्का,अभिजीत सावंत, अर्चना गौतम, दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी और चंदन प्रभाकर जैसे स्टार्स शो से एलिमिनेट हो चुके हैं. वहीं तेजस्वी प्रकाश, निक्की तम्बोली, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसु और राजीव अदतिया टॉप 5 कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं. अब लगता है कि शो को उसका विनर मिल गया है.

क्या गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर

हाल ही में चर्चा है कि गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 1 के विजेता बन गए हैं! एक्टर ने लास्ट चैलेंज में काफी अच्छा परफॉर्म किया, इसलिए उन्हें ट्रॉफी मिली है. दरअसल प्रतियोगियों को शेफ रणवीर बरार की खास डिश, दक्षिण एक्सप्रेस, जिसमें ड्राई आइस शामिल है, को दोहराना था. इसमें गौरव ने काफी अच्छा किया और उन्हें इस डिश ने जीत दिलाई.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

निक्की तंबोली ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद किया यह पोस्ट

इसके अलावा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग हो चुकी है. अब निक्की की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है. निक्की ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ अपने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, “आखिरकार वास्तविकता में वापस आ गई…. नकली दुनिया बेकार है, आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है.”

ये हैं सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर, फर्स्ट रनरअप

इस पोस्ट के बाद, एक्स पर एक यूजर को लगा कि निक्की ने शो नहीं जीता है और अगर तेजस्वी जीत जाती तो कैप्शन अलग होता. निक्की पूरे शो में सिर्फ गौरव को पसंद नहीं करती थी, ऐसे में लगता है कि विजेता वही बने हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, हमारा अनुज ही शो जीता है… वह हर जगह सफलता ही हासिल करता है. इसी पोस्ट पर किसी ने कमेंट किया है कि गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर हैं और तेजस्वी फर्स्ट रनर अप हैं. निक्की शो की सेकंड रनर अप हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >