शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Fraud Case against Shilpa Shetty and Raj Kundra : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ गोल्ड कार्ड स्कीम के एक निवेशक ने धोखाधड़ी करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.

Fraud Case against Shilpa Shetty and Raj Kundra : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ गोल्ड कार्ड स्कीम के एक निवेशक ने धोखाधड़ी करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.

मुंबई में रहने वाले सचिन जे जोशी ने पुलिस में दायर शिकायत में दावा किया है कि उन्हें कथित तौर पर पहले प्रलोभन दिया गया और इसके बाद साल 2014 के आसपास शुरू की गई एसजीपीएल की ‘सतयुग गोल्ड स्कीम’ द्वारा धोखा दिया गया.

खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी गई शिकायत में कहा गया है कि शिकायतकर्ता को सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा चीट किया गया है. बताते चलें कि इस कंपनी को शिल्पा और राज चलाते थे और शिल्पा ने 2016 और राज ने 2017 में इससे इस्तीफा दे दिया था.

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >