Brahmastra BO Collection Day 1: ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहले दिन इतना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज है. फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले दिन फिल्म को जबरदस्त रिसपांस मिला है. लोग पहले पार्ट को देखने के बाद अब इसके दूसरे पार्ट ब्रह्मास्त्र 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर ओपनिंग किया है. पहले दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ के 13000 से ज्यादा शोज सिनेमा हॉल्स में चले और इनके टिकट भी जमकर बिके. बता दें कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस टिकट बुकिंग के तौर पर 1.31 लाख टिकट बेच दिए थे. आइये जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन की इतनी कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, फिल्म के पहले दिन की कमाई आ चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन में 36 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने यूएसए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1 मिलियन से अधिक की कमाई की. वहीं वीकेंड पर फिल्म लगभग 8-10 मिलियन डॉलर तक कमा सकती है.


ब्रह्मास्त्र ऑनलाइन लीक

ब्रह्मास्त्र फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भारी असर पड़ सकता है, क्योंकि ऐसे लोग हो सकते हैं, जो इसे तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, फिल्मीजिला, टेलीग्राम और अधिक टोरेंट साइट्स जैसी साइटों पर ऑनलाइन देखने के शिकार हो सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि स्टार इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में ऑनलाइन पायरेसी साइट्स की वजह से होने वाली परेशानी को लेकर अपील की थी और कोर्ट ने ऐसी 18 दुष्ट साइटों को ब्लॉक कर दिया था.

Also Read: Brahmastra Movie Review: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को टक्कर देती है ब्रह्मास्त्र, VFX से भरपूर है फिल्म
अब तक की सबसे महंगी फिल्म है ब्रह्मास्त्र

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >