No Entry 2 में बोनी कपूर ने नहीं किया भाई अनिल को कास्ट, दोनों के बीच बातचीत हुई बंद

No Entry 2: अनिल कपूर अपने बड़े भाई बोनी कपूर से नो एंट्री सीक्वल की कास्टिंग को लेकर नाराज हैं. निर्माता ने खुलासा किया है कि अनिल सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से, “कोई जगह नहीं” थी.

No Entry 2: नो एंट्री 2 की कास्टिंग को लेकर अनिल कपूर कथित तौर पर अपने बड़े भाई बोनी कपूर से नाराज हैं. जी हां आपने सही पढ़ा. अब, निर्माता ने खुलासा किया है कि अनिल ने सीक्वल में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन दुर्भाग्य से, उनके लिए ‘कोई जगह नहीं थी’. दरअसल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी पत्नी से छुपाकर बाहर अफेयर चलाते हैं.


अनिल कपूर और बोनी के रिश्ते में आई खट्टास
‘नो एंट्री’ के सीक्वल के लिए कास्टिंग की जानकारी ऑनलाइन लीक होने के बाद से अनिल कपूर के अपने भाई के साथ रिश्ता खराब हो गया. बोनी कपूर ने खुलासा किया कि इससे पहले कि वह अपने भाई अनिल को नो एंट्री 2 की कास्टिंग को लेकर कुछ बोल पाते, खबर ऑनलाइन लीक हो गई. इस बात से अनिल काफी दुखी हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर सीक्वल में दिखाई दे सकते हैं.

Read Also- Sridevi की मौत कैसे हुई? 5 साल बाद बोनी कपूर ने बताया पूरा सच, बोले-अच्छी दिखने के लिए भूखी रहती थी, कई बार…


बोनी कपूर ने भाई अनिल को लेकर कही ये बात
बोनी कपूर ने जूम से बात करते हुए बताया कि अनिल ने फिल्म में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन स्क्रिप्ट कुछ ऐसी थी कि वह इसमें फिट नहीं हो पा रहे थे. उन्होंने बताया कि “इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गए, क्योंकि खबर पहले ही लीक हो गई थी.


नो-एंट्री के एक्टर्स को लेकर क्या बोले बोनी कपूर
यह समझाते हुए कि उन्होंने नए कलाकारों को क्यों चुना, बोनी ने कहा, “वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं. उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है, और दिलजीत की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है. उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. मैं इसे आज के समय में मजेदार बनाना चाहता था. इसीलिए मैंने यह कास्टिंग की. इस प्रक्रिया में, मेरा भाई अभी भी ठीक से बात नहीं कर रहा है. मुझे उम्मीद है कि यह सब जल्द ही सुलझ जाएगा. देखते हैं आगे क्या होता है.” बोनी कपूर वर्तमान में अपने प्रोडक्शन की फिल्म मैदान की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें अजय देवगन हैं. इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, बोनी ने खुशी व्यक्त की है कि फिल्म को आखिरकार कोविड-19 महामारी के कारण कई देरी के बाद रिलीज मिल रही है.

Read Also- Anil Kapoor का नाम, आवाज और इमेज इस्तेमाल की तो होगी मुश्किल… दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >