Yash Net Worth: कभी 50 रुपया रोज कमाते थे यश, आज करोड़ों की दौलत के मालिक, देखें टॉक्सिक स्टार का स्वैग

Yash Net Worth: कभी 50 रुपये रोज कमाने वाले यश ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आज करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है. टॉक्सिक स्टार अब लग्जरी घर, महंगी कारों और अपनी प्रोडक्शन कंपनी के साथ एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं.

Yash Net Worth: यश करीब चार साल बाद टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटे हैं. करीब 500 करोड़ के रिपोर्टेड बजट में बनी फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं.

Toxic Star Yash Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं टॉक्सिक स्टार यश

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक स्टार यश की अनुमानित नेट वर्थ करीब 50 से 60 करोड़ के बीच है, जो लगभग $5.2–6.3 मिलियन के बराबर है, लेकिन ये सफर एक्टर के लिए इतना आसान नहीं रहा. फिल्मों में बड़ा नाम बनने से पहले वह बैकस्टेज सिर्फ 50 रुपये रोजाना में चाय सर्व करने का काम तक कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.

Yash Films: इस फिल्म के बाद चमके यश

यश ने साल 2004 में कन्नड़ टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2007 में जंबाडा हुडुगी से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया. केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 की फ्रेंचाइजी की रिलीज के बाद वह पैन-इंडिया सुपरस्टार बन गए.

Yash Luxury Lifestyle: लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन हैं यश

कर्नाटक के एक छोटे से ग्रामीण इलाके में पले-बढ़े यश आज बैंगलोर के प्रेस्टीज गोल्फ अपार्टमेंट में एक बेहद आलीशान डुप्लेक्स के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस घर की कीमत करीब 4 करोड़ बताई जाती है.

Yash Car Collection: इन लग्जरी कारों के मालिक हैं यश

यश का कार कलेक्शन भी जबरदस्त है. उनके गैराज में रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 250डी कूप और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 350डी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.

यश के पास है प्रोडक्शन हाउस

यश की बड़ी संपत्ति में उनकी प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स भी शामिल है. इसी बैनर के तहत वे टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स एंड रामायण जैसी बड़ी फिल्मों को को-प्रोड्यूस किया है. उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ मिलकर 2017 में यशो मार्ग फाउंडेशन की भी शुरुआत की थी. यह फाउंडेशन कई सामाजिक कामों पर फोकस करता है.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office: क्या यश की ‘टॉक्सिक’ तोड़ेगी KGF 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड? ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया

ये भी पढ़ें: Yash Instagram: 14.6 मिलियन फॉलोअर्स, लेकिन Following में सिर्फ एक नाम, आखिर किस पर फिदा हैं टॉक्सिक स्टार यश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >