Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंडस्ट्री कैसे आगे…

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर एक साथ रिलीज हुई. हर किसी को चिंता थी कि कौन सी मूवी को दर्शक ज्यादा पसंद करेंगे. हालांकि दोनों ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रहीं. अब माधुरी दीक्षित ने सफलता और क्लैश पर बात की.

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसे क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले. कमाई की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म दौड़ में थोड़ा आगे है. जहां अजय देवगन स्टारर मूवी ने अबतक 235.15 करोड़ रुपये कमाए. वहीं भूल भूलैया 3 ने 237.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब माधुरी दीक्षित ने क्लैश और बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर बात की.

बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या बोली माधुरी दीक्षित

भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर कार्तिक आर्यन और विद्या बालन जैसे स्टार्स अपनी राय रख चुके हैं. अब माधुरी दीक्षित ने अपने विचार साझा किए. देवदास स्टार ने कहा, “मैंने हमेशा प्रार्थना की है कि दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, क्योंकि अगर फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगी, तो हमारी इंडस्ट्री कैसे आगे बढ़ेगी? ऐसा पहले दिल के दौरान हुआ था.”

सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 के हिट होने पर क्या बोली माधुरी दीक्षित

माधुरी ने कहा कि कैसे दिल और घायल एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और हर कोई चर्चा कर रहा था कि अब क्या होगा. हालांकि दर्शकों को कहानी पसंद आई और दोनों ही ब्लॉकबस्टर बन गई. ऐसा ही सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 के साथ हुआ. फिल्म हिट बन गई. अभिनेत्री ने कहा कि हमारी फिल्म के सेट पर स्टार्स ने काफी मेहनत की है. हर कोई अपना 100 परसेंट दे रहा था.

Also Read- Box Office Report: मंजुलिका के डर से बाजीराव की बोलती बंद, जानें तीसरे शनिवार को कितनी हुई कमाई

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 फ्लॉप हुई या हिट, जानें दो हफ्तों में फिल्म ने की कितनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >