Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की कहानी रामायण की थीम पर आधारित है. फिल्म में अजय देवगन, बाजीराव सिंघम की भूमिका में दिखे है. अजय ने फिल्म की सफलता पर बात की.

Singham Again: फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और सलमान खान ने भी अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए है और इसने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 180.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. अजय देवगन ने फिल्म की सक्सेस पर बात की.

सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी

सिंघम अगेन के बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन ने फिल्म की सफलता को लेकर एएनआई संग बात की. उन्होंने कहा, ”मैं बहुत थैंकफुल हूं दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए. एक लंबे समय तब पुलिस को हमेशा नेगेटिव रुप में दिखाया जाता था. सिंघम और गंगाजल पहली फिल्म थी जिसमें दिखाया गया कि एक आर्दश पुलिसवाला को कैसा होना चाहिए. उसके बाद ये ट्रेंड बन गया कि पुलिस को लेकर पॉजिटिव फिल्में बनानी की.”

अजय देवगन ने की अर्जुन कपूर की तारीफ

अजय देवगन ने अर्जुन कपूर की तारीफ की, जो सिंघम अगेन में विलेन के रोल में दिखे हैं. अजय ने कहा, “हम लोग बहुत खुश है. फाइनली, अर्जुन को एक एक्टर के रूप में उनका हक मिल रहा है. पहले काफी लोग कुछ उल्टा सीधे बोल रहे थे, लेकिन उसने खुद को साबित कर दिया. अर्जुन के लिए सिंघम अगेन की सफलता सही समय पर आई है.’ फिल्म में अर्जुन के किरदार का नाम डेंजर लंका है. करीना कपूर, अवनी के रोल में और दीपिका पादुकोण, शक्ति शेट्टी की भूमिका में दिखी है. सलमान खान अपने चुलबुल पांडे के रोल में दिखे है.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 6: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, जानें किस दिन कितनी हुई कमाई

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >