Google पर सर्च कीजिए ‘जवान’ और स्क्रीन पर दिखेगा मैजिक, जानिए प्रोसेस और स्टेप

शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. इस बीच सर्च दिग्गज गूगल ने एक इंटरैक्टिव फीचर के ‘जवान’ की रिलीज का जश्न मनाया.

Jawan On Google: सर्च दिग्गज गूगल ने एक इंटरैक्टिव फीचर के ‘जवान’ की रिलीज का जश्न मनाया. सबसे पहले आपको गूगल के सर्च बॉक्स में ‘जवान’ या एसआरके टाइप करना है. उसके बाद सर्च रिजल्ट के नीचे एक छोटा लाल रंग का वॉकी-टॉकी दिखता है. उसपर क्लिक करने पर यूजर को शाहरुख की आवाज में ‘रेडी’ शब्द सुनाई देगा. साथ ही स्क्रीन पर कई सफेद पट्टियां दिखाई देंगी. ये काफी मजेदार है और आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए. बता दें कि जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों मे रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >