मैं नहीं चाहता कि तुम मेरी आदतें…' सलीम खान ने खोले सलमान संग रिश्ते के अनकहे पहलू, बोले- महीनों नहीं की बात

सलीम खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कभी-कभी ऐसा होता है कि उनके और सलमान खान के बीच कई महीनों तक बात नहीं होती. हालांकि इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई. इस इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि सबसे ज्यादा डांट सलमान को मिली है क्योंकि वह सबसे बड़ा बेटा है.

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने छह दिन में अबतक 94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच सलमान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने एक इंटरव्यू में एक्टर संग अपने रिश्ते पर दिल खोलकर बात की. सलीम खान ने बताया कि कभी-कभी दोनों के बीच 6 महीने तक बात नहीं होती. इसके पीछे की वजह आपको बताते हैं.

सलमान खान को मिली सबसे ज्यादा डांट

सलीम खान ने ‘मैजिक मोमेंट्स’ संग बात करते हुए बताया “मैंने सभी बच्चों को डांटा है, लेकिन सलमान को सबसे ज्यादा डांट पड़ी है, क्योंकि वो सबसे बड़ा है. एक दिन सलमान ने मुझसे कहा कि उसकी बहुत सी आदतें मेरी तरह हैं. मैंने जवाब दिया, ‘बेटा, ये तुम्हारे लिए तारीफ हो सकती है, लेकिन मेरे लिए नहीं. प्लीज समझो मैं नहीं चाहता कि तुम मेरी कोई आदत अपनाओ.”

सलीम खान और सलमान खान के बीच 6 महीनों तक नहीं हुई बात

सलीम खान ने बताया कि कभी ऐसा समय भी आया है जब उनके और सलमान खान के बीच छह महीने तक बात नहीं हु्ई. उन्होंने कहा, “हां, ऐसा हुआ है. अगर सलमान कुछ ऐसा करता है जो मुझे पसंद नहीं आता या मुझे लगता है कि उसने कुछ गलत किया है, तो मैं उससे बात नहीं करता. फिर मैं खिड़की के पास बैठा होता हूं और वो चुपचाप बालकनी के पास से निकल जाता है. वह घर से इस तरह निकलता है कि मुझसे मुलाकात न हो. बाद में आकर कहता है, ‘सॉरी, जो मैंने किया वो गलत था.’”

सिकंदर का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल?

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई थी और इसे रिलीज हुए छह दिन हो गए. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 94 करोड़ रुपये हो गई है.

  • Sikandar Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Day 6: 3.75 करोड़

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >