Saif Ali Khan House: रॉयल और लग्जरी है सैफ-करीना का मुंबई वाला घर, देखें इनसाइड PHOTOS

Saif Ali Khan House: सैफ अली खान मुंबई स्थित जिस घर में रहते हैं, वह काफी लग्जरी है. इसमें जिम से लेकर म्यूजिक रूम है. जहां पटौदी बड़े ही रॉयल अंदाज में रहते हैं. आप भी देखें इनसाइड फोटोज.

Saif Ali Khan House: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के मुंबई स्थित लग्जरी अपार्टमेंट में 16 जनवरी को एक अनजान शख्स घुस आया और एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया. इस हादसे में सैफ बुरी तरह घायल हो गए. हालांकि उनके दोनों बच्चें तैमूर अली खान और पत्नी करीना कपूर बिल्कुल ठीक हैं. इस घटना हर कोई परेशान है और यह जानना चाहता है कि इतनी सिक्योरिटी होने के बावजूद भी बॉलीवुड सेलेब्स सुरक्षित नहीं है.

पॉश एरिया में रहते हैं सैफ अली खान

सैफ अली खान जिस जगह पर रहते हैं, वह काफी पॉश एरिया है. यहीं सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स का घर है. कपल का अपार्टमेंट काफी बड़ा और आलीशान है. जिसमें पटौदी परिवार काफी ठाठ से रहता है. करीना अक्सर अपने घर की तसवीरें शेयर करती है, जो काफी रॉयल लुक देता है.

सैफ का अपार्टमेंट है काफी लग्जरी

सैफ के अपार्टमेंट का टॉक ऑफ द टाउन आंगन या फिर यूं कहे लिवींग रूम है. जिसमें पार्टीज होते रहते हैं. इसके अलावा जिम रूम में अक्सर एक्ट्रेस योगा करती रहती हैं.

अपार्टमेंट में हैं इतने कमरे

सैफ का घर बांद्रा पश्चिम में एक 12 मंजिला इमारत में है, यह एक सुपर लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने लगभग 10 साल पहले खरीदा था. इमारत का निर्माण सतगुरु बिल्डर्स की ओर से किया गया था. सैफ के पास इसमें चार फ्लैट्स हैं, जो 10,000 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें पांच बेडरूम, एक जिम, एक म्यूजिक रूम, छह छत के साथ बालकनी शामिल है. एक्टर पहले बांद्रा में फॉर्च्यून हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे, जिसे उन्होंने 2013 में 48 करोड़ रुपये में खरीदा था.

यह भी पढ़ें- Saif Ali khan Attack Live: ICU में हैं सैफ अली खान, लीलावती अस्पताल ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान का चल रहा है ऑपरेशन, जानें अब कैसी हैं उनकी तबीयत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >