R. N. Kao Biopic: भारत की सीक्रेट एजेंसी R&AW के मास्टरमाइंड पर बनेगी मेगा फिल्म, रिलीज डेट Confirm

R. N. Kao Biopic: रॉ के बनने और 1971 की जंग के पहले सीक्रेट मिशन की कहानी अब बड़े पर्दे पर आएगी. धर्मा प्रोडक्शंस ने भारत के पहले स्पाई चीफ आरएन काओ पर मेगा फिल्म की अनाउंसमेंट की है. जानिए कब होगी रिलीज.

R. N. Kao Biopic: भारत की सीक्रेट एजेंसी R&AW (रॉ) कैसे बनी और इसे खड़ा करने वाले असली दिमाग के पीछे की कहानी क्या थी? इसका जवाब अब बड़े पर्दे पर मिलने वाला है. धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव ने हाथ मिलाया है और दोनों मिलकर रॉ के पहले चीफ आरएन काव पर एक बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं. जो इंसान पूरी जिंदगी दुनिया की नजरों से छिपकर देश को दुश्मनों से बचाता रहा, अब उसी आरएन काव की अनसुनी दास्तान थिएटर्स में देखने को मिलेगी.

कब रिलीज होगी आरएन काव की बायोपिक?

मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के लिए 21 सितंबर की तारीख चुनी, क्योंकि इसी दिन इस खुफिया एजेंसी को बने 58 साल पूरे हुए हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी गई है. इसे 11 अगस्त 2028 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थिएटर्स में उतारा जाएगा. तब एजेंसी भी अपनी 60वीं सालगिरह मना रही होगी, ऐसे में यह फिल्म आरएन काव के काम को एक बड़ा ट्रिब्यूट होगी.

ये भी पढ़ें: Box Office Report: टिकट खिड़की पर चला 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' का सिक्का, औंधे मुंह गिरीं नई फिल्में 'दायरा' और 'वाइब'

किताब 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' पर आधारित, कास्ट पर बना सस्पेंस

यह कहानी मशहूर लेखक नितिन गोखले की किताब 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' (Gentleman Spymaster) के पन्नों से निकलकर पर्दे पर आएगी. यह बहुत बड़े बजट की एक्शन और जासूसी से भरी फिल्म होगी. फिलहाल, मेकर्स ने फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया है और न ही यह बताया है कि इसमें आरएन काव का रोल कौन निभाएगा या इसे डायरेक्ट कौन करेगा. कास्ट और क्रू से जुड़ी बाकी जानकारियां मेकर्स जल्द ही शेयर करेंगे.

1955 से 1971 का दौर और वो पहला सीक्रेट मिशन

फिल्म के जरिए दर्शक 1955 से 1971 के बीच का वो दौर देखेंगे, जब देश के बाहर नजर रखने के लिए एक अलग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई और आरएन काव ने इसे मुमकिन कर दिखाया. इसके साथ ही फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान का वो पहला सीक्रेट ऑपरेशन भी दिखाया जाएगा, जिसने जंग का रुख ही पलट कर रख दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >