'राजा शिवाजी' में हुई सलमान खान की एंट्री, रितेश देशमुख ने 'मराठी बिग बॉस' के मंच पर दी जानकारी

Raja Shivaji: रितेश देशमुख इन दिनों अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं. अब रितेश ने इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर दी है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Raja Shivaji: एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए रितेश डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. ‘बिग बॉस मराठी 6’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान रितेश ने सबको चौंका दिया. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सलमान खान एक बहुत ही खास और मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं. रितेश की इस बात ने सलमान के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

मराठा योद्धा की कहानी और स्टार कास्ट

यह फिल्म महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जिसे रितेश देशमुख खुद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई और बड़े सितारे भी नजर आएंगे. इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे नाम शामिल हैं. इसके साथ ही महेश मांजरेकर, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘राजा शिवाजी’ को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है. जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही हैं. बॉलीवुड हंगामा ऐतिहासिक फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना यह है कि सलमान और रितेश की यह जुगलबंदी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. बता दें की फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ चुनौतियां सामने आई हैं, जिसके कारण मेकर्स अब इसे एक नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म 15 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट, 3 एक्ट्रेसेस संग करते दिखे रोमांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >