Raid 2 OTT Release: अब घर बैठे देखिए अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ‘रेड 2’, जानिए रिलीज डेट और क्या है खास

Raid 2 Raid 2 OTT Release Date: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड 2’ अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. ऐसे में जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘रेड 2’ और क्या है इसकी कहानी.

Raid 2 OTT Release Date: अजय देवगन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. फिल्म ने 1 मई 2025 को रिलीज होने के बाद से अब तक 225.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है. अब इसका डिजिटल डेब्यू किस प्लेटफार्म पर कब और कहां होगा, इसकी पूरी डिटेल में विस्तार में देते हैं.

कब और किस ओटीटी पर होगी ‘रेड 2’ रिलीज?

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में घोषणा की है कि ‘रेड 2’ 26 जून 2025 को उसके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी. इसके साथ शेयर किया गया कैप्शन था, “आज से उल्टी गिनती शुरू! अमय पटनायक एक नए केस और उसी पुरानी आग के साथ वापस आ गए हैं. ‘रेड 2’ देखें 26 जून से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.”

‘रेड 2’ की कहानी में क्या है खास?

‘रेड 2’ अजय देवगन की साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है. इसमें वह एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका निभाते नजर आते हैं, जो इस बार देश के सबसे ताकतवर माफिया दादा भाई (रितेश देशमुख) के पीछे पड़ जाता है.

दादा भाई एक ऐसा शख्स है जो पूरे सिस्टम को अपनी मुट्ठी में रखता है. लेकिन अमय, सस्पेंशन और धमकियों के बावजूद हार नहीं मानता. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशंस और एक चौंकाने वाला ट्विस्ट देखने को मिलता है.

अजय देवगन का अपकमिंग वर्कफ्रंट

अजय देवगन रेड 2 के बाद कई धांसू फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं. इनमें ‘सन ऑफ सरदार 2’ जो कि 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी, ‘दे दे प्यार दे 2’ जो 14 नवंबर 2025 को आ रही है. इसके अलावा ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल 5’, ‘शैतान 2’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्में भी अजय देवगन की झोली में हैं.

यह भी पढ़े: Kannappa Star Cast Fees: मोहनलाल से प्रभास तक, कन्नप्पा के लिए किसने चार्ज की तगड़ी फीस और किसकी जेब में आए चिल्लर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >