Param Sundari: नार्थ मुंडे सिद्धार्थ संग इश्क लड़ाएंगी साउथ की ‘परम सुंदरी’ जाह्नवी कपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Param Sundari: दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स एक नई रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ के साथ नार्थ और साउथ की लव स्टोरी से दर्शकों का दिल जितने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Param Sundari: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ अगले साल 2025 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं. इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इश्क फरमाते नजर आएंगे. इस फिल्म में सिद्धार्थ एक नार्थ मुंडे का किरदार निभाएंगे. तो वहीं, जाह्नवी साउथ की के सुंदरी का रोल करेंगी. ऐसे में अगर आप इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं, तो आइए आपको बताते हैं रिलीज डेट.

कब रिलीज होगी परम सुंदरी फिल्म?

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ अगले साल 2025 में 25 जुलाई को रिलीज होगी. इस फिल्म की कहानी 2 स्टेट्स की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी.

कैसा है सिद्धार्थ-जाह्नवी का रोल?

परम सुंदरी’ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जो कि उत्तर भारत का रहने वाला है, तो वहीं जान्हवी कपूर सुंदरी नाम का किरदार निभाएंगी, जो दक्षिण भारत के रहने वाली है. अब इन दोनों की मुलाकात कैसे होती और फिर प्यार कैसे होता है, इसे देखें के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, ऐसे स्टोरी लाइन पर पहले भी फिल्में बनी हैं, लेकिन अब दिनेश विजान और तुषार जलोटा इस कहानी को अलग ढंग से पेश करने का दावा कर रहे हैं.

मैडॉक फिल्म्स की फिल्में

मैडॉक फिल्म्स की इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. साथ ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की. इनमें ‘स्त्री 2’, ‘मुंजया’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Subedaar: बोले तो झकास है अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का फर्स्ट लुक, फौजी बनकर जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >